अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्यवाई… कोयला, रेत, ईंट, मुरुम गाड़ियां जप्त… 14 मामले दर्ज…
बिलासपुर, जनवरी, 24/2023
खनिज विभाग लगातार अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्यवाई कर रहा है। कार्यवाई को अवैध परिवहन और उत्खनन करने वाले माफियाओं के बीच हड़कंप मच हुआ है।

खनिज विभाग ने पिछले तीन दिन में अवैध परिवहन के कुल 14 प्रकरण दर्ज किए गये हैं। जिसमे खनिज विभाग ने कोयला के 2 वाहन, 01 ईंट, 03 मिट्टी/मूरूम , 08 रेत के वाहन जप्त किए गये हैं। खनिज विभाग ने उक्त कार्रवाई को अलग अलग स्थानों में की। जिसमे कोयला के दो वाहन ग्राम बेलमुंडी में जाँच के दौरान बिना अभिवहन पास के होना पाया गया जिसे थाना सकरी की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ रखा गया था। थाना परिसर में वाहन चालकों द्वारा रॉयल्टी पर्ची प्रकरण दर्ज करते समय प्रस्तुत किया गया जो दो दिवस पुरानी होने के कारण उसे अमान्य करते हुए अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जाकर समझौता राशि ₹ 05 लाख 62 हज़ार जमा करा कर वाहन को दिनांक 23/01/2023 को मुक्त किया गया है। शेष वाहनों पर कार्रवाई खनिज नियमों के तहत की जा रही है।

Author Profile
Latest entries
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
