बिलासपुर शहर की शान होगा जतिया तालाब : विधायक शैलेश… 8 करोड़ की लागत से जतिया तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य 3 माह में हो जाएगा पूरा…
वोटिंग और ओपन जिम और गार्डन और फ़ूड कोर्ट भी होगा…. विधायक शैलेश पांडे ने निर्माण कार्यों का किया बारीकी से अवलोकन काम में तेजी लाने के लिए निर्देश…
बिलासपुर, दिसंबर, 05/2022
विधायक शैलेश पांडे के कार्यकाल में शहर के नागरिकों को एक और बड़ी सौगात मिलने जा रही है। बंधवापारा तालाब के बाद जतिया तालाब का सौदरीकरण अंतिम चरण में चल रहा है । विधायक शैलेश पांडे ने आज स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्यो का जायजा लेते हुए कस्तूरबा नगर जतिया तालाब पहुंचे। यहां पर निगम अधिकारियों की मौजूदगी में 8 करोड़ की लागत से चल रहे निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अफसरों को निर्देशित किया है कि जतिया तालाब का निर्माण कार्य जल्द पूरा करें ।
विधायक पांडे ने यह भी कहा है कि जतिया तालाब बिलासपुर की एक शान और पहचान होगी। जतिया तालाब में चारों ओर सड़क का निर्माण किया जा रहा है। ओपन जिम, फूड कोड, गार्डन, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले के साथ ही नौका विहार का आनंद भी यहां के नागरिक इस तालाब में ले सकेंगे। अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ स्मार्ट सिटी योजना के तहत जतिया तालाब का सौदरीकरण किया जा रहा है। जिसमें मल्टी लेवल पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। तालाब के चारों ओर सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है विद्युत व्यवस्था की जा रही है साथ ही साथ ही तालाब में साफ पानी रहे इसके लिए फिल्टर प्लांट लगाया जा रहा है जिसमें से शहर का गंदा पानी फिल्टर होकर तालाब में पहुंचेगा और तालाब में बारहमासा पानी रहेगा जिससे आसपास का जलस्तर भी इससे बढ़ेगा।

कस्तूरबा नगर सिंधी कॉलोनी एवं आसपास के लोगों को जतिया तालाब के सौदरीकरणका लाभ मिले इसके लिए विधायक ने समय सीमा पर निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। विधायक शैलेश पांडे ने कहा है कि जतिया तालाब का आधुनिक रूप से सौदरीकरण किया जा रहा है यहां सारी सुविधाएं होंगी। और एक शहर की सौगात के साथ ही बिलासपुर का शान होगा यह तालाब । इसका लगभग 75% काम पूरा हो चुका है । फूड कोड भी तैयार किया जा रहा है । रोड एवं पिचिंग का काम अंतिम चरण में है । आज अधिकारियों को निर्देशित करते हुए शैलेश पांडे ने कहा है कि शहर के लोगों को यह बड़ी सौगात मिलने वाली है निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करें। चर्चा के दौरान अधिकारियों ने विधायक पांडे को बताया कि 3 माह के भीतर तालाब का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा ।क्षेत्र के पार्षद भरत कश्यप ने भी जतिया तालाब के निर्माण कार्य को लेकर कहा है कि विधायक शैलेश पांडे के मार्गदर्शन में बिलासपुर में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं और लोगों कोबीच शहर में जतिया तालाब में सभी सुविधाएं मिलेंगी ।

विधायक पांडे ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कैंसर के दिशा निर्देश पर शहर में विकास कार्य हो रहे हैं इसके पहले मुख्यमंत्री ने तारामंडल और त तिफरा ओबी की सौगात दी हैं।निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य कांग्रेस के पार्षद एल्डरमैन एवं एवं निगम के अधिकारी भी मौजूद थे। ज्ञात हो की पिछले 20 सालों से जतियां तालाब का सौंदर्यीकरण करने के लिए निगम प्रशासन ने योजना बनाई थी । कई बार टेंडर निर्माण कार्य भी शुरू हुआ लेकिन 7 एकड़ के इस तालाब का समुचित विकास आज तक नहीं हो पाया था। आज विधायक शैलेश पांडे ने जतिया तालाब के कामों का बारीकी से निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए । जतिया तालाब में अब साफ पानी होगा। तालाब के सौदरीकरण के बाद यहां आस-पास के इलाकों का जल स्तर भी बढ़ेगा । तालाब पहुंचने के लिए चार अलग-अलग द्वार बनाए गए हैं। यहां के लोगों ने विधायक शैलेश पांडे के प्रति आभार भी जताया।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
