बिलासपुर, सितंबर, 21/2025
“नवरात्रि पर विधायक सुशांत की ध्वजा यात्रा: 7 दिन, 51 गांव, 171 किमी पदयात्रा”
नवरात्रि के शुभ अवसर पर ध्वजा यात्रा,गिरजाबंद हनुमान मंदिर से होगी शुरूआत,रात्रि विश्राम भी गांव में करेंगे
7 दिनों में 171 किमी की पदयात्रा,28 सितंबर को रतनपुर में समापन
बिलासपुर- नवरात्रि के पावन अवसर पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला पूरे विधानसभा में ध्वजा यात्रा निकालने जा रहे हैं। इस यात्रा के तहत विधायक सुशांत 51 गावों और 12 शहरी क्षेत्रों में कुल 171 किमी की यात्रा पैदल करेंगे। 22 सितंबर को यात्रा की शुरूआत गिरजाबंद हनुमान मंदिर से सुबह 9 बजे पूजा अर्चना के बाद शुरू होगी और इस यात्रा का समापन 28 सितंबर को मां महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वजा चढ़ाकर किया जाएगा। इस दौरान विधायक सुशांत शुक्ला गांवों का दौरा करेंगे, ग्रामीणों से संवाद करेंगे और सनातन धर्म के रोशनी पूरे क्षेत्र में बिखेरेंगे।
नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे विधानसभा क्षेत्र में सनातन धर्म की महान संस्कृति को और भी भव्यता प्रदान करने और भक्तिमय रंग में रंगने के लिए विधायक सुशांत ध्वजा यात्रा पर निकल रहे हैं,इस दौरान क्षेत्र का सघन दौरा,ग्रामीणों से संवाद और गांवों के धार्मिक स्थानों पर जाकर दर्शन करेंगे। इस दौरान रात्रि विश्राम रोजाना अलग-अलग गांवों में करेंगे उसके बाद अगले दिन दूसरे पड़ाव के लिए पदयात्रा पर निकलेंगे। इस दौरान विधायक श्री शुक्ला के साथ युवाओं की टीम,कार्यकर्ता और ग्रामीण पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
विज्ञापन

गिरजाबंद से शुरू होगी यात्रा
22 सितंबर को सुबह 9 बजे गिरजाबंद हनुमान मंदिर से ध्वजा यात्रा निकलेगी जो नवागांव,मेलनाडीह, कर्रा (रैनपुर),जाली बेलतरा,बेलपारा,अंधियारी पारा,बगदेवा और कोरबी में रात्रि विश्राम
23 सितंबर को कोरबी से हरदीपारा, पथरापाली,लिम्हा, सलखा,कड़री, नेवसा, गिधौरी, टेकर, भिल्मी,पाण्डेपुर और उच्चभट्ठी में विश्राम
24 सितंबर को उच्चभट्ठी से भाड़ी,बाम्हू अकलतरी,लखराम, पौंसरा में विश्राम
25 सितंबर को पौंसरा से चोरहादेवरी,खैरा,डगनिया, सेलर, खपराखोल और बैमा नगोई में विश्राम
विज्ञापन

26 सितंबर को बैमा नगोई से परसाही, उरतुम,मोहरा, मटियारी चिल्हाटी,लगरा,खैरा,फरहदा और मोपका में विश्राम
27 सितंबर को मोपका से प्रारंभ, चुन्नी सिंह तालाब, टेलीफोन एक्सचेंज रोड,राजकिशोर नगर दुर्गा मंदिर,बजरंग चौक,वसंत विहार दुर्गा मंदिर चौक, लिंगियाडीह,अमरैया चौक दुर्गा मंदिर बहतराई चौक,खमतराई ,बिरकोना और कोनी में रात्रि विश्राम
28 सितंबर को कोनी से प्रारंभ, सेंदरी, कछार, लोफंदी, पेण्डरवा, रानीगांव, मदनपुर और रतनपुर में समापन
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
बिलासपुर29/10/2026बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
