बिलासपुर, फरवरी, 01/2025
राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025… पूर्वोत्तर के स्टूडेंट 32 शहरों का करेंगे भ्रमण.. 2 से 6 फरवरी आयेंगे बिलासपुर…
पूर्वोत्तर भारत के 256 छात्र करेंगे शेष भारत के दर्शन 2 फरवरी से 6 फरवरी तक सील यात्रा करेगी बिलासपुर भ्रमण…
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रकल्प अंतरराज्यीय छात्र जीवन दर्शन (सील) के माध्यम से पूर्वोत्तर भारत के 256 छात्र एवं छात्राएं शेष भारत का दर्शन करने के लिए निकले है। “राष्ट्रीय एकात्मता यात्रा 2025” इस वर्ष 23 जनवरी से 13 फरवरी तक आयोजित की जा रही है जो 32 शहरों का भ्रमण करेगी।
यह यात्रा चार दिन भ्रमण हेतु बिलासपुर छत्तीसगढ़ आ रही है, जो 2 से 5 फरवरी तक बिलासपुर में रहेगी। इस यात्रा में 31 छात्र-छात्राएं शामिल हैं जो पूर्वोत्तर भारत के सभी सात राज्यों के विद्यार्थी हैं। आगंतुक छात्र छात्राओं को बिलासपुर के प्रमुख शैक्षणिक संस्थान, पर्यटन, संग्रहालय, दार्शनिक स्थानों में भ्रमण कर बिलासपुर एवं छत्तीसगढ़ को संस्कृति से अवगत कराया जाएगा। नगर के गणमान्य नागरिकों से उनसे परिचय हो सके, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर भारत के छात्र अपनी संस्कृति का प्रदर्शन कार्यक्रम के माध्यम से कर सके इस दृष्टि से नागरिक अभिनंदन समारोह का भी आयोजन 5 फरवरी को किया जाएगा। इस यात्रा के स्वागत समिति भी बनाई गई है जिसमें स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ संतोष गिमनानी और सचिव बृजेंद्र शुक्ला बनाए गए है।

अभाविप के प्रदेश सह मंत्री हेमांशु कौशिक ने कहा कि विविधता में एकता के मूल मंत्र को लेकर 1966 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने देश के दूरदराज सीमावर्ती क्षेत्र के बीच भावनात्मक एकता को बढ़ावा देने की उद्देश्य से अंतर राज्य छात्र जीवन दर्शन के नाम से एक अभिनव प्रकल्प प्रारंभ किया सेल के नाम से देश भर में परिचित यह प्रकल्प अत्यंत सरल और अधिकतम प्रभावित है।
सील यात्रा के स्वागत समिति के अध्यक्ष डॉ संतोष गिमनानी ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से हजारों छात्र-छात्राएं से सहभाग हुए हैं जो आज पूर्वोत्तर के समाज में राष्ट्रीयता और सुदृढीकरण करने, पूर्वोत्तर को विकसित करने और समाज में परस्परिकता का निर्माण करने की दिशा में अपना योगदान दे रहे हैं। यह यात्रा एक राष्ट्र, एक जन और एक संस्कृति को प्रदर्शित करता है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
बिलासपुर12/08/2026जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
