बिलासपुर, अगस्त, 06/2025
NTPC सीपत हादसा : एक श्रमिक की मौत, चार घायल… आक्रोशित ग्रामीणों का चक्काजाम… प्रबंधन ने मुआवजा देने का दिया आश्वासन…
बिलासपुर। एनटीपीसी सीपत प्लांट की यूनिट क्रमांक-5 में बुधवार दोपहर हुए हादसे में एक संविदा कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि चार अन्य श्रमिक घायल हो गए। प्रबंधन ने मृतक के परिजन को मुआवजा देने और घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन करने का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जो देर शाम तक जारी रहा।
एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने बताया कि यह हादसा दोपहर लगभग 12:30 से 1:00 बजे के बीच यूनिट-5 में ओवर ऑयलिंग के दौरान हुआ। हादसे में कुल पांच संविदा कर्मचारी घायल हुए थे। इनमें से तीन को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
गंभीर रूप से घायल श्याम कुमार साहू को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। सिम्स प्रबंधन ने उनकी मृत्यु की पुष्टि कर दी है। एक अन्य घायल कर्मचारी प्रताप सिंह को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रबंधन ने मृतक के परिजनों और अन्य घायलों को नियमानुसार मुआवजा देने का भरोसा दिलाया है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया है कि घायलों के इलाज का पूरा खर्च एनटीपीसी वहन करेगा।
हादसे के बाद प्लांट में सुरक्षा मानकों को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन और श्रमिक संगठनों ने हादसे की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत जांच की मांग की है।
उधर, हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मेन रोड पर चक्काजाम कर दिया था। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
