बिलासपुर, सितंबर, 12/2024
पुराना बस स्टैंड मर्डर : हत्या और चाकूबाजी करने वाला बाबा गिरफ्तार… घटना के बाद से था फरार…
बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में 25 अगस्त की रात को हुई हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी दीपक ठाकुर उर्फ बाबा को कड़ी मशक्कत के बाद जिला अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया गया। राहुल सिंह चौहान की हत्या के बाद से ही दीपक फरार था और इस बीच चिंगराजपारा में चाकूबाजी की एक और घटना को भी अंजाम दिया था जिसमे 2 लोग घायल हुए थे बाद में शहर के बाहर भाग गया था।
इस मामले में पुलिस और सायबर की लगातार आरोपी की जानकारी जुटा रही थी चौक चौराहों में लगे सीसीटीवी कैमरे, और दुकानदारों से भी पूछताछ की जा रही थी। आरोपी की घटना के बाद की फुटेज मिली जरूर थी पर वो काफी धुंधली होने के कारण उसे चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा था।
पुलिस की टीम को रायपुर, भाठापारा एवं बिलासपुर के कुछ संभावित ठिकानों में होने के जानकारी मिली थी और उन स्थानों में छापा भी मारा गया और लेकिन पुलिस के साथ आरोपी लुका छिपी का खेल खेल रहा था और हर बार मौके से फरार हो जा रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ने हर जगह मुखबिर तैनात किए थे जिससे खबर मिली की दीपक जिला अस्पताल आ रहा है, पुलिस ने टीम को लगाया और उसे पकड़ लिया। संपूर्ण कार्यवाही में थाना सरकंडा थाना तारबाहर एवं एसीसीयू टीम का विशेष योगदान रहा है। जानकारी मिली है की उसे पकड़ने में टीम के आरक्षक बलबीर सिंह और आरक्षक सरफाज खान शेरू की अहम भूमिका रही।
पुलिस से जानकारी मिली है की आरोपी दीपक ठाकुर ने दूसरी घटना में शराब पीने के लिए पैसे की मांग की थी पैसा नहीं देने पर किसी धारदार नुकीली वस्तु से चिगराजपारा निवासी अभिषेक सिंह के उपर हमला कर दिया था जिसमे उसे काफी चोट पहुंची थी। सरकंडा पुलिस ने अपराध क्रमांक 1024/2024 धारा 296, 115(2), 351(2) 119 (1) 333 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
