बिलासपुर, जनवरी, 30/2025
नाश्ते होटल में खुलेआम शराबखोरी… ढाबे, होटलों में पिलाई जा रही शराब… पुलिस और आबकारी की नहीं पड़ती नजर… आखिर किसका है संरक्षण….
बिलासपुर में शहर से लगे आस के ढाबों, होटलों में खुलेआम शराब पिलाई जा रही है। लेकिन पुलिस और आबकारी टीम कोई कार्रवाई नहीं कर रही है ऐसा भी नहीं कि इस बात की खबर थाने और आबकारी विभाग को नहीं है लेकिन करवाई न करना कही न कही संदेह पैदा करता है।

आपको बता दे कि जिले के कोनी थाना क्षेत्र मे मौजूद होटलो और ढाबा मे खुलेआम दिनदहाड़े सरे आम शराब पिलाई जा रही है। कोनी पुलिस की जानकारी मे पूरा मामला होने के बाद भी कार्यवाही नही हो रही है। कुछ दिनों पहले ही थाना के पीछे और थाने से चंद दूरी पर स्थित ढाबा मे शराब परोसने का वीडियो भी वायरल हुआ था। कोनी पुलिस पर इसके एवज मे महीने मे एक निश्चित रकम लेने के भी आरोप की बात भी सामने आई थी। पुलिस के उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देश के बाद भी क्षेत्र मे शराबखोरी रुकने का नाम नही ले रही है। ताजा मामला बिरकोना इलाके का है जहाँ चौक मे मौजूद यादव होटल मे दिन दहाड़े शराब परोसी जा रही है होटल संचालक ने इसके लिए पूरी सुविधा मुहैया करवाई हुई है। वही आसपास के लोगो का कहना है की सरकारी फोन नंबर मे बार बार जानकारी देने के बाद भी पुलिस संचालक के खिलाफ कार्यवाही नही कर रही है। सच जानने के लिए पिछले एक हफ्ते मे कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन के सरकारी और पर्सनल मोबाइल नम्बर मे कई बार फोन किया गया पर क्षेत्र के लोगो की तरह उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नही समझा।
अक्सर होता है विवाद..
वही बिरकोना में रहने वाले लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की होटल में शराब पीने के बाद अक्सर विवाद भी होता है। इसकी शिकायत सूचना भी भी थाने के सरकारी नंबर पर दी जाती है लेकिन फोन रिसीव नहीं होता है । लोगों ने बताया कि यहां कोनी पुलिस का आना-जाना लगा रहता है और पुलिस की मिली भगत के कारण ही होटल संचालक दिनदहाड़े बीच गांव में खुलेआम लोगों को बैठाकर बिना किसी भय डर के ग्राहकों को शराब पिलाने का धंधा करता है।
बिरकोना मे स्थित इस होटल में प्रतिदिन दिन और शाम ढलते ही नशेड़ियों की भीड़ लगने लगती है। जानकारों की माने संचालक बेखौफ होकर अपने ग्राहकों को शराब परोस रहा है। यहां आने वाले लोग टेबल पर शराब की बोतल रखकर पैग लगाते हैं। इसके बाद भी पुलिसकर्मियों की नजर इन पर नहीं पड़ रही है। इधर पुलिस के अधिकारी शहर में सार्वजनिक जगहों पर शराब पीने और परोसने वालों पर कार्रवाई का लगातार दावा कर रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में पुलिस के इन दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। सवाल ये उठता है कि किसके संरक्षण में संचालक लोगों को खुलेआम शराब परोस रहा है क्या इसे पुलिस का जरा भी खौफ नहीं या संचालक को संरक्षण देने में हाथ ही पुलिस का है ?
आबकारी अमले को खबर नहीं…
शहर के भीतर होटल की आड़ में लोगों को शराब परोस रहे इस ठिकाने की भनक आबकारी अमले को भी नहीं है। मार्ग पर चल रहे इस होटल में रोज ही शराब पीने वालों की भीड़ लगी रहती है। इसके बाद भी आबकारी अमले ने इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। जानकार बताते है कि यहां पर आबकारी अमले के कुछ जवान भी आते रहते हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
