बिलासपुर, अप्रैल, 23/2025
पहलगाम आतंकी हमला : दीपका में हिन्दू संगठनों ने दी श्रद्धांजलि… आतंकवाद के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन…
सत्यम यादव ( संवाददाता कोरबा )
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुई आतंकी हमले में एक नेपाली सहित 26 लोगों की मौत हो हुई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। जिनका इलाज जारी है। आतंकियों ने हमला ऐसे समय में किया जब बड़ी संख्या में पर्यटक बैसरन घाटी में घूमने आए थे। हमले में मारे गए पर्यटकों में UP, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु और ओडिशा के है। नेपाल और UAE के एक-एक टूरिस्ट और 2 स्थानीय भी मारे गए।

इस आतंकी हमले के बाद से ही पूरे देश भर में आक्रोश है। जनता ने कई जगहों पर प्रदर्शन कर आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है। छत्तीसगढ़ के भी कई शहरों में हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च भी किया गया। कोरबा जिले के दीपका में भी सर्व हिंदू समाज द्वारा बुधवार 23 अप्रैल को बजरंग चौक दीपका में जम्मू-कश्मीर के पलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए निर्दोष पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 2 मिनट के मौन से की गई, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना प्रकट की।

इस कार्यक्रम में विश्वहिंदू परिषद, बजरंग दल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, और अन्य संगठन ने अपनी भागदारी दिखाई इस आयोजन में सभी हिन्दू संगठन ने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ आवाज़ बुलंद की और यह संकल्प लिया कि राष्ट्र के सम्मान व रक्षा के लिए तत्पर रहेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
