उभयलिंग समुदाय के व्यक्ति राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है अपना पहचान पत्र… तृतीय लिंग समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने शासन की योजना दिलाने किया जा रहा काम…
बिलासपुर, नवम्बर, 10/ 2022
तृतीय लिंग समुदाय के व्यक्तियों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने, उन्हें शासन की योजनाओं को दिलाने, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत लाभ प्रदान करने एवं राशन कार्ड बनाए जाने हेतु उभयलिंग व्यक्तियों को राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से पहचान पत्र जारी किया जा रहा है। पूर्व में जिन उभयलिंग व्यक्तियों को आफलाईन द्वारा पहचान पत्र जारी किया गया है। ऐसे उभयलिंग व्यक्ति राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन कर पहचान पत्र प्राप्त कर सकते है।
उभयलिंग समुदाय के व्यक्ति राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से पंजीयन कर पहचान पत्र प्राप्त करने के लिए कार्यालय संयुक्त समाज कल्याण, पुराना कम्पोजिट बिल्डिंग कमरा नं. 4 में कार्यालयीन दिवस में संपर्क कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 07752-238753 एवं मो.नं. 70006-98625 में संपर्क कर सकते है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति31/10/2026बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल.. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
