देश की 6वीं वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी… आज से बिलासपुर नागपुर के बीच दौड़ेगी ट्रेन.. जानिए क्या है खासियत…
रायपुर/नागपुर, दिसंबर 11/2022
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र के नागपुर में एक दिवसीय दौरे पर है इस मौके पर उन्होंने महाराष्ट्र के नागपुर को छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से जोड़ने वाली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ ट्रेन को रविवार सुबह हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन को नागपुर रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाई, इस दौरान उन्होंने नागपुर और अजनी रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की आधारशिला भी रखी। प्रधानमंत्री ने शहर के अजनी में सरकारी रखरखाव डिपो (लोकोमोटिव रखरखाव डिपो) और नागपुर-इटारसी तीसरी लाइन परियोजना के कोहली-नरखेड खंड को भी राष्ट्र को समर्पित किया। इनके पुनर्विकास पर लगभग 590 करोड़ रुपये और 360 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

ट्रेन का समय...
नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस बिलासपुर से सुबह 6.45 बजे रवाना होकर दोपहर 12.15 बजे नागपुर पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नागपुर से दोपहर 2.05 बजे रवाना होकर शाम 7.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन के लिए अलग रूट तैयार किया जा रहा है।

वंदे भारत की कुछ खास बातें…
वंदे भारत ट्रेन देश की सबसे तेज दौड़ने वाली ट्रेन है। यह ट्रेन करीब 52 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। फिलहाल यह 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहा है, जिसे बढ़ाकर 200 किमी प्रति घंटा करने की योजना तैयार की जा रही है। यह ट्रेन पूरी तरह से एसी से लैस है और इसमें ऑटोमैटेड गेट लगे हैं। इस ट्रेन में सीसीटीवी भी लगाए गए हैं। इस ट्रेन के लगेज रैक में LED डिफ्यूज लाइट्स लगी हैं। यही इस ट्रेन की खासियत है।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
