सिविल लाइन थाना की “पुलिस चौपाल “…. आपराधिक रोकथाम और नशे के खिलाफ किया लोगों को जागरूक…
बिलासपुर, अगस्त, 12/2023
उसलापुर स्थित अलका एवन्यू में पिछले दिनों हुई चोरी की घटना के बाद सीविल लाइन पुलिस ने कालोनीवासियों को जागरूक करने पुलिस जनचौपाल का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह ने स्वयं उपस्थित होकर चौपाल मे कॉलोनीवासिओ क़ो बिलासपुर पुलिस द्वारा आपराधिक रोकथाम के लिए जनहित मे संचालित सभी गतिविधिओ की जानकारी के अलावा नशे के विरुद्ध ‘निजात’ जन जागरूकता कार्यक्रम की जानकारी साझा किया।

साथ ही साथ साइबर जागरूकता के बारे मे तथा आपराधिक गतिविधिओ से भविष्य मे सुरक्षित रहने के लिए ‘पुलिस-जनता’ समन्वय पर भी बल दिया व आगामी समय मे उसलापुर रेलवे स्टेशन के उन्नयन के साथ साथ ‘पुलिस सहायता केंद्र’ भी पृथक से स्थापित करने के संबंध मे भी अपनी बाते रखी, जिसमे कॉलोनी के कालोनाइजर चीका बाजपेई व अन्य सभी कॉलोनी वासिओ ने भविष्य मे पुलिस सहायता केंद्र संबंधी स्थापना होने पर आभार व्यक्त करते हुए इसके लिए जो भी आधारभूत संरचना के संबंध मे आवश्यकता होने पर कॉलोनी की ओर से सहयोग का आश्वाशन दिया।इस कार्यक्रम मे अति पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल व सीएसपी संदीप पटेल सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी सहित कार्यक्रम मे कॉलोनी के बड़ी संख्या मे महिला पुरुष उपस्थित रहे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
