बिलासपुर, सितंबर, 19/2024
पुलिस की रेड,, लाखों की कीमती लकड़ियां बरामद…
कोटा पुलिस ने बड़ी मात्रा में कीमती इमारती लकड़ी बरामद की है जिसे अवैध तरीके से घर पे रखा गया था। सागौन, साल जैसी महंगी सिलपट, पटिया लमकेना स्थित खांडे बंधुओं के घर से बरामद हुई है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रेड करवाई कर सारा माल जप्त किया है। लकड़ियों की करीब 12 लाख आंकी गई है।
एसपी रजनेश सिंह, एएसपी अर्चना झा और एसडीओपी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमे लाखो की महंगी लकड़ियां बरामद की गई है। बुधवार को कोटा पुलिस को सूचना मिली थी की ग्राम लमकेना में संजय खांडे एवम सुरेश खांडे ने अपने घर में अवैध तरीके से लकड़ी रखे हुए है, सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने खांडे बंधुओं के घर पर छापा मारा गया।
जिसमे सुरेश खांडे के घर से 107 सागौन साल और पल्ला पटिया सिलपट एवम सागौन से बना 3 कुर्सी सोफा 01 टी टेबल जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपए बरामद किया गया। इसके अलावा संजय खांडे के घर से कुल 166 सागौन बीजा साल के लकड़ियों से बना पल्ला पटिया खुरा सिलपट एवम अन्य सामान जिसकी मूल्य 5 लाख रुपए है जप्त किया गया है। जप्त किए गए साल एवम सागौन के लकड़ियों को वन विभाग को विधिवत सुपुर्द किया गया है।

इस पूरी कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक उमेश साहू , प्रधान आरक्षक रविंद्र मिश्रा, घनश्याम आडिल आरक्षक, भोप सिंह साहू, आरक्षक संतोष श्रीवास, आर अजय सोनी दीपिका लोनिया का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
