प्रबल प्रताप जूदेव ने कहा राज्य में बिगड़ रही कानून व्यवस्था… भाजपा कार्यकर्ता पर हुए हमले पर कहा कड़ी कार्रवाई हो नही तो होगा आंदोलन.. हॉस्पिटल में हाल चाल जाना घायल का…
बिलासपुर/रतनपुर, 08/2023
कोटा क्षेत्र में बीजेपी यूथ कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला अब तूल पकड़ने लगा है । कोटा से बीजेपी प्रत्याशी प्रबल प्रताप जुदेव ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया है। रतनपुर पहुंचे जूदेव ने चाकू बाजी की घटना की निंदा की है। बीते दिनों भाजपा के युवा कार्यकर्ता उदित आर्म के ऊपर हुए जानलेवा हमला के मामले में मीडिया को बयान देते हुए प्रबल प्रताप जुदेव ने कहा कि वो इस मामले में एक फेयर इन्वेस्टिगेशन चाहते हैं,अगर इस मामले में दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो क्षेत्र में भीषण आंदोलन होगा।

प्रबल प्रताप जूदेव ने राज्य में बिगड़ते कानून व्यवस्था को लेकर भूपेश बघेल पर निशाना साधा। कहा जब से छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की सरकार आई तब से प्रदेश भर मे गुंडा राज बना गया है क्राइम की ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है कभी भी चाकू बाजी जैसे घटना हो रही है प्रदेश में आम बात हो चुकी है कभी भी कोई बड़ी घटना हों सकती है।
आगे कोटा विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी ने कहा कि यह क्षेत्र उनके पिता का कर्मक्षेत्र है वो यहां बुनियादी मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेंगे । प्रबल ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल स्टॉपेज, गुडगर्दी, भूमाफियाओं की मनमानी जैसे कई गम्भीर मुद्दों के साथ वो चुनावी मैदान में हैं।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
