सेंट्रल यूनिवर्सिटी के 10वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू… यूनिवर्सिटी प्रशासन जुटा तैयारी में… सुरक्षा में चप्पे चप्पे पर तैनात है पुलिस…
बिलासपुर, सितंबर, 01/2023
गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय का 10वां दीक्षांत समारोह 1 सितंबर को होने जा रहा है। समारोह की तैयारी में यूनिवर्सिटी प्रशासन जुटा हुआ है। इस बार दसवें दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक सत्र 2021-22 की विभिन्न परीक्षाओं और पात्रोपाधि में मेरिट सूची में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र शामिल होंगे। साथ ही, ऐसे शोधार्थी जो 1 जनवरी से 31 दिसंबर 2022 के मध्य पीएचडी उपाधि के लिए पात्र पाए गए हैं, वे शामिल होंगे।

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय के दसवें दीक्षांत समारोह में शामिल होने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आ रही है। यहाँ राष्ट्रपति के हाथों समारोह में 28 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 76 विद्यार्थियों को स्वर्ण मंडित पदक दिया जाएगा। इसमें विश्वविद्यालय पदक, चांसलर पदक व दानदाता पदक शामिल हैं। 76 में से 72 छात्रों को विश्वविद्यालय स्वर्ण पदक दिया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी स्वर्ण पदक में छात्राओं ने अपना दबदबा बरकरार रखा है। इस बार 45 छात्राओं को स्वर्ण पदक मिलेंगे। वहीं स्वर्ण पदक हासिल करने में 31 छात्र ही कामयाब रहे हैं। कार्यक्रम की तैयारी में विश्वविद्यालय प्रशासन जुटा है। गुरुवार को कुलपति प्रोफेसर आलोक चक्रवाल और कुलसचिव मनीष श्रीवास्तव ने तैयारी का जायजा लिया। साथ ही पुलिस ने भी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए चप्पे चप्पे चप्पा पुलिस जवान तैनात कर रही है।
Author Profile
Latest entries
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
बिलासपुर19/05/202620 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन अलर्ट,, जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे…
प्रशासन19/05/2026प्रदेशभर में रेत चोरों पर कार्रवाई तेज,, शिवनाथ नदी से तीन मशीनें जब्त,, मैदानी अमला लगातार कर रहा निगरानी…
बिलासपुर18/05/2026बिलासपुर में पूर्व मंत्री उमेश पटेल का बड़ा बयान,, महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी,, मोदी राज में किसान, व्यापारी और गृहिणियां सबसे ज्यादा परेशान,, उमेश पटेल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
