बिलासपुर // रिपब्लिक भारत चैनल के एडिटर अर्णब गोस्वामी व अन्य के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के द्वारा बिलासपुर के सिविल लाइन थाने में एफ आई आर दर्ज कराई गयी है। ज़िला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष विजय केशरवानी और शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक ने 21 अप्रैल को सिविल लाइन थाने में रिपब्लिक भारत टीवी के एडिटर अर्णब गोस्वामी व अन्य के विरूद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 153 बी,188,290,500,504 और 505 के साथ साथ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट अनुसार कार्यवाही को लेकर रिपोर्ट लिखाई गई है ।
अध्यक्ष द्वय का कहना है कि रिपब्लिक भारत टी वी के एडिटर अर्णब गोस्वामी ने जान बूझकर राहुल गांधी के कथन को तोड़मरोड़ कर प्रसारित किया ,जिससे जनता में भय और भ्रम की स्थिति निर्मित हो रही है एवम राहुल गांधी के प्रति भी जनता के बीच गलत संदेश गया है और उनकी छवि को खराब करने की साजिश लगातार अर्णब गोस्वामी और उसके चैनल द्वारा की जा रही है। अध्यक्ष द्वय ने बताया कि 16 अप्रैल को राहुल गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रेस वार्ता कर कोरोना वायरस से बचाव के लिए पर्याप्त टेस्टिंग की आवश्यकता , खाते में गरीबो को पर्याप्त आर्थिक मदद की मांग की गई थी । राहुल गांधी जी ने टेस्टिंग को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए कहा था कि सरकार को टेस्टिंग को बढ़ाना चाहिए ताकि कोरोना संक्रमण के फैलाव का सही आकलन कर उसे फैलने से रोका जा सके,नही तो कोरोना वायरस की वास्तविक स्थिति की जानकारी नही होगी और लॉक डाउन हटने के बाद यह महामारी फिर से फैलना शुरू कर देगी। जिसे अर्णब गोस्वामी ने जानबूझकर तोड़मरोड़ कर प्रस्तुत किया जो निष्पक्ष पत्रकारिता के विरुद्ध है और छबि खराब करने की चाल है । उक्त धाराओं के अंतर्गत एफ आई आर रजिस्टर कर कारवाही की मांग की गई है।
22 अप्रैल को विभिन्न धाराओं के अंतर्गत रिपब्लिक भारत के एडिटर अर्णब गोस्वामी के विरुद्ध बुधवार को सिविल लाइन थाने में प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव,ज़िला अध्यक्ष विजय केशरवानी,शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक और कांग्रेस के प्रदेश विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सन्दीप दुबे ने रिपोर्ट लिखाई है । और उन्होंने मांग की है कि रिपब्लिक भारत के एडिटर अर्णब गोस्वामी ने गत दिनों पालघर में घटित घटना को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर भ्रामक प्रसारण किया है ,जो तथ्यहीन है और जनता में छबि खराब करने की साजिश की जा रही है । उन्होंने मांग की है कि अर्णब गोस्वामी पर विभिन्न धाराओं में कार्यवाही की जाए। उक्त जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पांडेय ने दी है ।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
अपराध23/10/2026पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Uncategorized23/10/2026राम सेतु पुल पर मारपीट.. 7/8 युवकों ने दो बाइक सवारों को घेरा.. विसर्जन के दौरान हुई घटनाओं के बाद मारपीट का एक और वीडियो वायरल.. शहर की कानून व्यवस्था पर उठ रहे सवाल..
