• Tue. Sep 8th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…

बिलासपुर, सितंबर, 08/2026

बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर…

साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार मिल रही स्वीकृतियों के क्रम में ग्रामीण क्षेत्रों को एक और बड़ी सौगात मिली है। विधायक श्री सुशांत शुक्ला के प्रयासों से बेलतरा विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में कुल 20 विकास कार्यों के लिए ₹155.60 लाख अर्थात लगभग ₹1.56 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के माध्यम से स्वीकृत इन कार्यों में सीसी रोड, नाली, मुक्तिधाम, अहाता एवं मंच निर्माण जैसे जनोपयोगी कार्य शामिल हैं। इन कार्यों के पूर्ण होने से गांवों में आवागमन बेहतर होगा तथा मूलभूत नागरिक सुविधाओं और ग्रामीण अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी।

ग्राम पंचायतवार स्वीकृत विकास कार्य

1. ग्राम पंचायत उरतुम — ₹10.00 लाख

शंकरपारा में भाव सिंह के घर से मांगन के घर तक नाली निर्माण।

2. ग्राम पंचायत परसाही — ₹17.80 लाख

• डबरीपारा में लालकुमार पटेल के घर के पास 200 मीटर सीसी रोड — ₹7.80 लाख।

• डबहीपारा में नेताराम मेहर के घर के पीछे वाली गली में नाली निर्माण — ₹10.00 लाख।

3. ग्राम पंचायत नगोई — ₹10.00 लाख

• तिलई घाट नगाई में मुक्तिधाम निर्माण — ₹5.00 लाख।

• गतिया तालाब के पास डबहीपारा में मुक्तिधाम निर्माण — ₹5.00 लाख।

4. ग्राम पंचायत फरहदा — ₹11.20 लाख

• श्री नगरपारा, ग्राम फरहदा में 200 मीटर सीसी रोड — ₹5.20 लाख।

• प्राथमिक शाला फरहदा में मंच निर्माण — ₹6.00 लाख।

5. ग्राम पंचायत लगरा — ₹13.00 लाख

• शत्रुघ्न कांगो के घर से मुक्तिधाम पहुंच मार्ग तक 300 मीटर सीसी रोड — ₹7.80 लाख।

• ग्राम लगरा में 200 मीटर सीसी रोड — ₹5.20 लाख।

6. ग्राम पंचायत खैरा-(ल) — ₹7.80 लाख

ग्राम खैरा-(ल) में 300 मीटर सीसी रोड निर्माण।

7. ग्राम पंचायत लोफंदी — ₹13.00 लाख

भुनेश्वर पटेल के घर से राजू पटेल के घर की ओर 500 मीटर सीसी रोड निर्माण।

8. ग्राम पंचायत जलसो — ₹10.00 लाख

नहारिभाठा में पुन्नी के घर से अमृत के घर की ओर सीसी रोड निर्माण।

9. ग्राम पंचायत गतौरी — ₹5.00 लाख

मंच निर्माण कार्य।

10. ग्राम पंचायत सेंदरी — ₹7.00 लाख

सामुदायिक भवन सेंदरी में पूर्व सरपंच अक्ति भारद्वाज के घर के सामने अहाता निर्माण।

11. ग्राम पंचायत मटियारी — ₹10.40 लाख

• अशोक गुप्ता के घर से जागेश्वर यादव के घर की ओर 200 मीटर सीसी रोड — ₹5.20 लाख।

• कमलेश के घर से कुदुनाला की ओर 200 मीटर सीसी रोड — ₹5.20 लाख।

12. ग्राम पंचायत रमतला — ₹20.00 लाख

• पंचायत भवन के पास 400 मीटर सीसी रोड — ₹10.00 लाख।

• गंगाजल तालाब से बाईपास तक 400 मीटर सीसी रोड — ₹10.00 लाख।

13. ग्राम पंचायत कछार — ₹20.40 लाख

• अन्ना साहू के घर से भीमसेन तालाब की ओर सीसी रोड — ₹10.40 लाख।

• मुक्तिधाम कछार में अहाता निर्माण — ₹10.00 लाख।

“साय सरकार में बेलतरा में साय-साय हो रहा विकास” — विधायक सुशांत शुक्ला

विधायक श्री सुशांत शुक्ला ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के लिए स्वीकृत इन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों को नई गति मिली है और इसका लाभ बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को भी लगातार मिल रहा है।

विधायक सुशांत शुक्ला ने कहा, साय सरकार में बेलतरा विधानसभा में साय-साय विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं। गांव-गांव तक सड़क, नाली, मुक्तिधाम और अन्य मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। ग्रामीणों की जरूरतों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर विकास कार्यों को स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बेलतरा विधानसभा के प्रत्येक गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना उनका संकल्प है। ₹1.56 करोड़ के 20 विकास कार्यों की स्वीकृति इसी दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम है। क्षेत्र की आवश्यकताओं और ग्रामीणों की मांग के अनुरूप आने वाले समय में भी विकास कार्यों के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।।

गांवों में मजबूत होगी मूलभूत अधोसंरचना

स्वीकृत विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। विभिन्न गांवों और मोहल्लों में सीसी रोड निर्माण से ग्रामीणों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन मिलेगा। वहीं नाली निर्माण से स्थानीय अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी। मुक्तिधाम, विद्यालय, सामुदायिक भवन एवं अन्य सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों से ग्रामीण जीवन की आवश्यकताओं को बेहतर आधार मिलेगा।

साय सरकार में बेलतरा विधानसभा को लगातार मिल रही विकास कार्यों की स्वीकृतियां क्षेत्र के ग्रामीण विकास को नई गति दे रही हैं। विधायक श्री सुशांत शुक्ला के प्रयासों से ₹1.56 करोड़ के 20 नए विकास कार्यों की स्वीकृति बेलतरा के गांवों में विकास की रफ्तार को और तेज करने वाली महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..

You missed