• Sat. Aug 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

श्री श्री जगन्नाथ मंदिर से निकली रथयात्रा… रस्सा खींचने उमड़े महाप्रभु के भक्त… विधायक शैलेष पांडेय ने निर्वहन किया छेरा पहरा की परंपरा… लगाई झाडू…

श्री श्री जगन्नाथ मंदिर से निकली रथयात्रा के रथ का रस्सा खींचने उमड़े महाप्रभु के भक्त…

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने निर्वहन किया छेरा पहरा की परंपरा – – लगाई झाडू…

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने श्री श्री जगन्नाथ पूजा समिति उत्कल समाज को 1 माह का वेतन देने की घोषणा की…

बिलासपुर, जून, 21/2023

रेलवे परिक्षेत्र स्थित श्री श्री जगन्नाथ मंदिर में रथ यात्रा अपनी प्राचीन परंपरा के अनुरूप पिछले कई दशकों से रथ यात्रा निकल रही है। यहां उड़ीसा स्थित श्री श्री जगन्नाथ पुरी धाम की परंपरा का निर्वहन करते हुए उसी भांति रथ यात्रा निकाली गई। मंगलवार को भी उसी परंपराओं के साथ दोपहर में श्री श्री जगन्नाथ मंदिर से रथ यात्रा निकली। मान्यता अनुसार स्नान पूर्णिमा पर 108 कलश जल से भगवान जगन्नाथ देवी सुभद्रा और बलदाऊ के स्नान करने के बाद ऐसी मान्यता है कि तीनों प्रभु बीमार पड़ गए थे। जिसके बाद से मंदिर के कपाट बंद कर आयुर्वेदिक पद्धति से काढ़ा दवा एवं सुपाच्य भोजन से उनका उपचार किया गया। 15 दिन उपचार के बाद तीनों स्वस्थ हुए तो फिर मंदिर में नेत्र उत्सव और नवजोबन उत्सव मनाया गया। प्राचीन कथा अनुसार स्नान पूर्णिमा पर अस्वस्थ होने के बाद भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा कमजोर हो गए हैं इसलिए वे अपनी मौसी के बुलावे पर उनके घर गुंडिचा मंदिर जाते हैं इस यात्रा को रथ यात्रा कहा जाता है।

मान्यता है कि एक सप्ताह तक मौसी मां का स्नेह और आतिथ्य स्वीकार कर उनके द्वारा परोसे गए छप्पन भोग ग्रहण करने से तीनों भाई बहन पूर्ण स्वस्थ हो उठते हैं और फिर पुनः वापस अपने मंदिर लौट आते हैं पूरे रथयात्रा के पीछे यही कथा विधान हैं

विशिष्ट वाद्य यंत्रों की ध्वनि के साथ भगवान जगन्नाथ बलभद्र और देवी सुभद्रा रथ पर सवार हुए भगवान के आगे आगे उनके मार्ग को निष्कंटक करने की भावना के साथ नगर विधायक शैलेष पांडेय ने छेर पहरा की परंपरा का पालन करते हुए मार्ग में झाड़ू लगाया जिसके बाद प्रतिमाओं को रथ पर सवार कराया गया जहां विधायक शैलेष पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी ऋतु पांडेय और अन्य गणमान्य अतिथियों ने पूजा अर्चना की।

नगर विधायक शैलेष पांडेय ने ऐतिहासिक परंपरा बताते हुए कहा कि उन्होंने भगवान जगन्नाथ से पूरे बिलासपुर वासियों के लिए सुख समृद्धि शांति उनके अच्छे स्वास्थ्य सफलता की कामना की है एवं एक सामान्य भक्तों की तरह वे हर वर्ष भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा में शामिल होते हैं। भगवान जगन्नाथ महाप्रभु की कृपा है कि उन्हें इस वर्ष प्रथम बार छेरा पहरा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके लिए उन्होंने आयोजन समिति, जनप्रतिनिधियों, और क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने श्री श्री जगन्नाथ पूजा समिति उत्कल समाज को 1 माह का वेतन देने की घोषणा की।

इस दौरान पार्षद भरत कश्यप, रामा बघेल, साईं भास्कर, अजय यादव, इब्राहिम खान अब्दुल, एल्डरमैन अजरा खान, व्ही रामाराव, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष पिंकी निर्मल बतरा, सुदेश दुबे, साकेश मिश्रा, जयप्रकाश मित्तल, सावित्री सोनी, अनिल घोरे, जहूर अली, रिंकू छाबड़ा, सैयद इमरान, शेख अयूब, उमेश वर्मा, नंदिनी ठाकुर, संजय सोनी, आयोजन समिति के अध्यक्ष एमके सुबुद्धि, उपाध्यक्ष डॉ बी पधन, सचिव डी नायक, डीपी नायक, आरके मोहंती, शिखर नायक, एमके मोहंती, आरके पात्रा, सौदागर जेना, जीपी दाश, बीके पंडा, सूर्यमणि जी, महेश्वर जी, दीपू राय, बसंत जी, प्रमोद जी, बिनय जी, आरआर स्वाइन, डीएम मोहंती, आरसी प्रधान, सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण उपस्थित रहे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
अयोध्या श्रीराम मंदिर में हुई चोरी की वेदना बनी जनआस्था का महासैलाब.. शहर से गाँव तक गूँजा ‘जय श्रीराम’… हजारों श्रद्धालु हाथों में श्रद्धा के नारियल लेकर अपने भांचा श्रीराम के सम्मान में उमड़े,, बिलासपुर की सड़कों पर दिखी अद्भुत भक्ति और समर्पण…
आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed