दिल्ली में पत्रकारों की गिरफ्तारी का निंदा प्रस्ताव पारित… बिलासपुर प्रेस क्लब में हुई विशेष आमसभा…
बिलासपुर, अक्टूबर, 03/2023
देश की राजधानी दिल्ली में पत्रकारों के ऊपर हो रहे हमले और अभिव्यक्ति की आजादी पर किए जा रहे प्रहार पर बिलासपुर प्रेस क्लब में मंगलवार को विशेष सभा बुलाई गई। बैठक में बिलासपुर प्रेस क्लब के वरिष्ठ पत्रकारों सहित युवा कलमकार भी शामिल रहे। इस दौरान सभी ने एक स्वर में पत्रकारों पर किए जा रहे हमले, झूठे मुकदमे और चौथे स्तंभ पर लगातार हो रहे प्रहार पर एक स्वर में अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए निंदा प्रस्ताव पारित किया।
दरअसल, आज सुबह राजधानी दिल्ली मेंvदिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली और उससे सटे NCR में न्यूज क्लिक वेबसाइट के पत्रकारों के ठिकानों पर रेड डाली है। यह कार्रवाई फॉरेन फंडिंग के मामले में UAPA के तहत की जा रही है। स्पेशल सेल ने मंगलवार को सुबह-सुबह एक साथ दिल्ली, नोएडा और गजियाबाद में रेड डाली है।
बताया जा रहा है कि छापामार कार्रवाई 100 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ चल रही है। इस दौरान कुछ वरिष्ठ पत्रकारों को भी स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है रिपोर्ट के मुताबिक पत्रकार उर्मिलेश और सत्यम तिवारी को हिरासत में लिया गया है। वहीं पत्रकार अभिसार शर्मा को भी दिल्ली पुलिस की स्पेशल लेकर गई है। न्यूज़क्लिक के संस्थापक और प्रधान संपादक प्रबीर पुरकायस्थ को स्पेशल सेल का दफ्तर लाया गया है। इसके विरोध में बिलासपुर प्रेस क्लब के पत्रकारों ने विशेष सभा बुलाकर इस घटनाक्रम की निंदा की है और पत्रकारों पर हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर19/07/2026कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर19/07/2026रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड को मिला नया नेतृत्व,, प्रमोद अग्रवाल बने अध्यक्ष, रौनक साव को मिली सचिव की जिम्मेदारी…
बिलासपुर19/07/2026विधानसभा सत्र से लौटते ही जनता के बीच पहुंचे विधायक सुशांत शुक्ला,, बारिश प्रभावित क्षेत्रों का किया मैराथन दौरा… जलभराव प्रभावित इलाकों में घर-घर पहुंचकर जाना हाल,, अधिकारियों को तत्काल राहत,, जल निकासी और सफाई व्यवस्था के दिए सख्त निर्देश…
राजनीति18/07/2026भाजपा का युवा नेतृत्व को तरहीज,, संगठन को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती,, रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी…
