श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ की प्रदेश कार्य समिति की बैठक एवं सम्मान समारोह संपन्न…
बिलासपुर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का किया गया सम्मान…
बिलासपुर, अक्टूबर, 01/2023

रविवार को छ.ग. श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश कार्य समिति की बैठक बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक स्थित उच्च विश्राम गृह में संपन्न हुई। यहां संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा के साथ ही बिलासपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारी जिसमे अध्यक्ष इरशाद अली,उपाध्यक्ष संजीव पांडेय,सचिव दिलीप यादव,सहसचिव दिलीप जगवानी,कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक,कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डेय का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में हाईकोर्ट अधिवक्ता एम डी शर्मा,अमन शर्मा,फैज काजी के अलावा वरिष्ठ पत्रकार कमलेश शर्मा, सरपंच, सामाजिक कार्यकर्ताओ का भी सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष आसिफ इकबाल, प्रदेश महासचिव बी डी निजामी,प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष गेंदलाल शुक्ला, विजय लांड़गे,अविनाश सिंह ठाकुर,प्रदेश सचिव इजहार अहमद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष शशांक दुबे,प्रदेश सलाहकार महेश तिवारी, इंदर कोटवानी, प्रदेश संगठन सचिव राधेश्याम कोरी,कृष्ण सिंह बाबा, अनिल आहूजा,संयुक्त सचिव श्याम भोजवानी,प्रदेश कार्य समिति सदस्य सुरेंद्र कपूर काके, खगेंद्र यादव,बिलासपुर जिला अध्यक्ष संतोष साहू, जिला अध्यक्ष सुरेश मिनोचा,जांजगीर जिला अध्यक्ष, अंबिकापुर जिला अध्यक्ष अखिलेश जायसवाल सूरजपुर जिला अध्यक्ष अजय चक्रधारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में महेश तिवारी,गुड्डा सदाफले,विनोद श्रीवास्तव की भूमिका महत्त्वपूर्ण रही।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
