बिलासपुर, 26/2026
साध्वी बनाम नगर पंचायत अध्यक्ष : छेड़छाड़, धमकी और जमीन कब्जा के आरोपों से गरमाई सियासत … अध्यक्ष लवकुश पर लगे गंभीर आरोप…
अध्यक्ष बोले– मुझे ब्लैकमेल कर झूठा फंसाया जा रहा
रतनपुर। रतनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष लवकुश कश्यप और चपोरा स्थित भयहरण हनुमान मंदिर की साध्वी पद्मनीपुरी (पद्मिनी) राठौर के बीच विवाद अब पुलिस तक पहुंच गया है। एक ओर जहां एक महिला ने अध्यक्ष पर सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जा और दबंगई का आरोप लगाया है, वहीं साध्वी ने उनके खिलाफ दुर्व्यवहार, अशोभनीय हरकत, जान से मारने की धमकी और प्रताड़ना की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से की है। दूसरी ओर अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने साध्वी पर झूठे आरोप लगाकर ब्लैकमेल करने और फर्जी मामलों में फंसाने का प्रयास करने का आरोप लगाया है।
विमला कश्यप…
भेड़ीमुड़ा वार्ड क्रमांक-8 निवासी विमला कश्यप ने शिकायत में कहा है कि उनकी पैतृक भूमि से लगी सरकारी जमीन पर नगर पंचायत अध्यक्ष अपने पद का दुरुपयोग करते हुए नगर पंचायत की जेसीबी और ट्रैक्टर से समतलीकरण कराकर कथित रूप से अवैध निर्माण करा रहे हैं। उनका आरोप है कि विरोध करने पर गाली-गलौज, टोनही कहकर अपमानित किया जाता है तथा मारपीट की धमकी दी जाती है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पहले भी थाना रतनपुर में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
साध्वी पद्मनीपुरी राठौर
इधर साध्वी पद्मनीपुरी राठौर ने एसएसपी को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 3 जून 2026 को चपोरा रोड स्थित भयहरण हनुमान मंदिर आश्रम में आयोजित दयाराम दास के मृत्यु भोज कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने उन्हें संतों के बीच भोजन करने से रोक दिया, हाथ पकड़कर उठाया, अशोभनीय व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अध्यक्ष कई बार आश्रम पहुंचकर विरोध करते हैं, झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देते हैं तथा उनके धार्मिक स्वरूप और पूजा-पाठ को लेकर भी आपत्तिजनक बातें करते हैं। साध्वी ने प्रेमसागर, मारकंडे और विनोद शर्मा पर भी समय-समय पर गाली-गलौज और प्रताड़ना का आरोप लगाया है तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अध्यक्ष ने आरोपों को बताया झूठा
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने भी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायत देकर साध्वी पद्मनीपुरी राठौर के सभी आरोपों को निराधार और मनगढ़ंत बताया है। उन्होंने कहा कि 22 जून को सोशल मीडिया के माध्यम से उनके खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह तथ्यहीन हैं। उनका आरोप है कि साध्वी पहले भी कई लोगों के खिलाफ इसी तरह शिकायतें कर चुकी हैं और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी देकर दबाव बनाने का प्रयास करती रही हैं।
लवकुश कश्यप के अनुसार, 3 जून को भयहरण हनुमान मंदिर आश्रम में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में विभिन्न अखाड़ों के संत मौजूद थे। उनका कहना है कि साध्वी बिना आमंत्रण कार्यक्रम में पहुंचीं और पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगीं तथा झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से किसी प्रकार का विवाद या दुर्व्यवहार नहीं किया गया। अध्यक्ष ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर साध्वी के खिलाफ भी उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायतें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष लंबित हैं। मामले में पुलिस जांच के बाद ही आरोपों की सत्यता स्पष्ट हो सकेगी।
Author Profile
Latest entries
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर को विधायक अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस से हुई झूमाझटकी!
प्रशासन28/09/2026खनिज विभाग की नाक के नीचे खजुरी नवागांव में बेखौफ अवैध खनन, खनिज चोरों ने शासकीय भूमि में खुदाई कर निकाले करोड़ों के मुरूम-पत्थर, जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में ?
