बिलासपुर, अगस्त, 24/2025
फरार वारंटियों पर सरकण्डा पुलिस का शिकंजा, 9 युवक गिरफ्तार…
बिलासपुर। सरकण्डा पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। थाना क्षेत्र में संध्या पेट्रोलिंग के दौरान 9 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। इनमें 6 गिरफ्तारी वारंट एवं 3 स्थायी वारंट की तामिली की गई।
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन पर बीट प्रभारी एवं बीट आरक्षकों को क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर निगरानी एवं फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में एएसपी राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सरकण्डा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी सरकण्डा नीलेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्यवाही की।

गिरफ्तार युवकों के नाम
1. दीपक वैष्णव पिता संतोष वैष्णव, उम्र 38 वर्ष, निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा सरकण्डा
2. सुशील यादव उर्फ बोचकू पिता भुनेष्वर यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी बंधवापारा सरकण्डा
3. देवानंद जायसवाल उर्फ छोटू पिता लक्ष्मण जायसवाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी अशोक नगर सरकण्डा
4. शंकर गौरहा उर्फ शंकर रजक पिता सुरेश गौरहा, उम्र 24 वर्ष, निवासी खमतराई सरकण्डा
5. शिव ध्रुव पिता धनउ ध्रुव, उम्र 20 वर्ष, निवासी अशोक नगर सरकण्डा
6. शनि कुमार कश्यप पिता सीताराम कश्यप, उम्र 22 वर्ष, निवासी अशोक नगर खमतराई सरकण्डा
7. उत्कल पटेल पिता परमेश्वर पटेल, उम्र 26 वर्ष, निवासी खमतराई अशोक नगर सरकण्डा
8. नवीन श्रीवास पिता सीताराम श्रीवास, उम्र 19 वर्ष, निवासी कुंदरूबाड़ी चिंगराजपारा सरकण्डा
9. ललित कुमार पिता स्व. मोतीलाल, उम्र 52 वर्ष, निवासी राजकिशोर नगर सरकण्डा

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगामी त्यौहारों को देखते हुए अपराधियों पर पैनी निगाह रखी जा रही है और फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु अभियान लगातार जारी रहेगा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
