बिलासपुर, अगस्त, 24/2025
फर्जी आर्मी आईडी के सहारे गांजा तस्करी… हत्थे चढ़े दो अंतरराज्यीय तस्कर.. बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई…
नशे के अवैध कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ए.सी.सी.यू. और सिविल लाइन थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 21 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है।
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत 24 अगस्त को पुलिस टीम को सूचना मिली कि उसलापुर रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध गतिविधियाँ हो रही हैं। कार्रवाई के दौरान दो युवक पुलिस को देखते ही भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूछताछ में रूपेश सिंह ने पुलिस को भारतीय सेना का पहचान पत्र दिखाकर गुमराह करने की कोशिश की। सतर्क पुलिस ने जब सख्ती से जांच की तो यह आईडी फर्जी पाई गई। जांच में खुलासा हुआ कि इसी फर्जी आईडी का उपयोग कर आरोपी ने ट्रेन टिकट भी बनवाया था।
बरामदगी और धाराएँ
पुलिस ने दोनो के पास से 21 किलो 100 ग्राम गांजा और मोबाइल फोन बरामद किए। युवकों पर एन.डी.पी.एस. एक्ट के साथ-साथ बी.एन.एस. की कूट रचना संबंधी धाराएँ भी जोड़ी गई हैं।
नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस टीम आरोपियों से पूछताछ कर यह जानने का प्रयास कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया और किसे आपूर्ति किया जाना था। पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड इन्वेस्टिगेशन की जा रही है और जल्द ही इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
एसएसपी ने टीम को सराहा
इस सफल कार्रवाई की प्रशंसा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर ने की है और ए.सी.सी.यू. एवं सिविल लाइन थाना टीम को पुरस्कार देने की घोषणा की है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि बिलासपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार और संगठित नेटवर्क के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर कार्य कर रही है।

गिरफ्तार युवक
1. रूपेश सिंह पिता रघुराज सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम कोटवा हनुमानगंज, थाना हडिया, जिला प्रयागराज (उ.प्र.)
2. विनोद कुमार सिंह पिता भारत सिंह, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 38, बुड़ियादेवी मंदिर, थाना कोतवाली, जिला प्रतापगढ़ (उ.प्र.)
Author Profile
Latest entries
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
