बिलासपुर, अगस्त, 29/2025
काशीनाथ गोरे की स्मृति में स्मारिका विमोचन, संघ प्रमुख मोहन भागवत और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह रहेंगे मौजूद…
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत शुक्रवार 30 अगस्त को बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। वे स्वर्गीय काशीनाथ गोरे की स्मृति में प्रकाशित स्मारिका के विमोचन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) के ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
आयोजन समिति के पदाधिकारियों विश्वास जलताडे और प्रफुल शर्मा ने बताया कि स्मारिका विमोचन समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम का आयोजन शाम 6:15 बजे से 8:00 बजे तक निर्धारित है।
समारोह की शुरुआत पारंपरिक तरीके से सांगीतिक प्रस्तुति और दीप प्रज्वलन से होगी। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत एवं परिचय कराया जाएगा। शाम 6:52 बजे स्मारिका का औपचारिक विमोचन सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के कर-कमलों से किया जाएगा। इसके पश्चात संघ प्रमुख डॉ. भागवत उपस्थित जनों को संबोधित करेंगे।
कार्यक्रम का समापन आभार प्रदर्शन और राष्ट्रगान के साथ होगा। आयोजन समिति ने बताया कि इस विशेष अवसर पर शहर के प्रबुद्धजन, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिकों की उपस्थिति रहने वाली है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
