बिलासपुर, अगस्त, 31/2025
महाराजा अग्रसेन जयंती की तैयारियों का आगाज़.. “आवरण – कल से कल तक” कार्यक्रम से जल व पर्यावरण संरक्षण का संदेश…
बिलासपुर। श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती (22 सितंबर 2025) को लेकर अग्रवाल समाज ने रविवार से भव्य तैयारियों का शुभारंभ किया। 20 दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला की शुरुआत “आवरण – कल से कल तक” विषय पर आयोजित जल एवं पर्यावरण संरक्षण संगोष्ठी से हुई। आयोजन अग्रसेन भवन में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाजजन और आम नागरिक शामिल हुए।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल ने कहा – “वृक्ष हमारे जीवन के संरक्षक हैं, इनमें देवत्व का वास माना गया है। वृक्षों की पूजा व संरक्षण हमारा कर्तव्य है। जल भी उतना ही आवश्यक है, इसे व्यर्थ न बहाएं बल्कि बचाने और संजोने की पहल करें। यही आने वाली पीढ़ियों को दिया जाने वाला सबसे बड़ा उपहार होगा।”
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जल संकट की गंभीरता पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा –
“हाल ही में शहर में 50 बोरिंग कराए गए, जिनमें से 42 असफल हो गए। यह इस बात का संकेत है कि भूजल तेजी से घट रहा है। यदि उद्योगों और कृषि में वर्षा जल का उपयोग नहीं किया गया तो आने वाले वर्षों में स्थिति और भयावह होगी। हमें वॉटर रिसोर्स को रिचार्ज करना होगा और वर्षा जल को संरक्षित करना होगा।”

कलेक्टर ने राजस्थान के उदाहरण का उल्लेख करते हुए कहा कि पानी की कमी के कारण वहां से पलायन की स्थिति उत्पन्न होती है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि “जल है तो कल है” की भावना के साथ अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें और वर्षा जल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं।
पर्यावरण संरक्षण पर प्रतियोगिता…
अग्रसेन जयंती 2025 के उपलक्ष्य में रविवार, 31 अगस्त से “आवरण” कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत की गई। इस अवसर पर विशेष रूप से शहर के 14 स्कूलों के विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के बीच पर्यावरण संरक्षण को केंद्रित करते हुए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों को जल संरक्षण, वृक्षारोपण और स्वच्छता जैसे विषयों पर जागरूक किया गया। आयोजकों का मानना है कि यदि पर्यावरण के महत्व को बचपन से ही समझाया जाए तो आने वाली पीढ़ी जल और पर्यावरण बचाने में सबसे बड़ी भूमिका निभा सकती है। बच्चों ने उत्साहपूर्वक पोस्टर मेकिंग, भाषण और निबंध जैसी गतिविधियों में भाग लिया और समाज को “प्रकृति ही भविष्य है” का संदेश दिया।

श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती 2025 के अवसर पर अग्रवाल समाज ने स्पष्ट किया है कि इस वर्ष जयंती का मुख्य संदेश “जल और पर्यावरण संरक्षण” रहेगा। 22 सितंबर को भव्य शोभायात्रा के साथ विभिन्न सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
