बिलासपुर, सितंबर, 01/2025
प्रधानमंत्री और संस्थाओं पर कांग्रेस का अपमानजनक रवैया अस्वीकार्य – धरमलाल कौशिक…
कांग्रेस और राहुल गांधी के हालिया बयानों को लेकर शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी स्वर्गीय माता जी के संबंध में जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है, वह न केवल असंवेदनशील है बल्कि लोकतांत्रिक परंपराओं के लिए भी घातक है।
धरमलाल कौशिक ने कहा कि राहुल गांधी लगातार प्रधानमंत्री को “तू” कहकर संबोधित कर रहे हैं। यह कांग्रेस के लिए कोई नई बात नहीं है। संसद के भीतर भी कांग्रेस सांसदों द्वारा बार-बार “चोर-चोर” के नारे लगाए गए, जिस पर स्वयं लोकसभा अध्यक्ष को टिप्पणी करनी पड़ी कि संसद की भाषा और मर्यादा चकनाचूर हो चुकी है।
उन्होंने कहा कि यह रवैया लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है। विपक्ष अपनी जिम्मेदारी भूलकर केवल अपशब्दों की राजनीति कर रहा है। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस में मणि शंकर अय्यर के बाद अब राहुल गांधी ने स्वयं उस स्थान को भर दिया है।
कौशिक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी न केवल प्रधानमंत्री पर, बल्कि ईडी, सीबीआई, चुनाव आयोग जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर भी लगातार हमला बोलते हैं। ऐसा प्रतीत होता है मानो कांग्रेस नेतृत्व के पास अब रचनात्मक राजनीति के बजाय केवल गाली-गलौज की भाषा ही शेष रह गई है।
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी की पार्टी आज “गाली वाली पार्टी” बनकर रह गई है। राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को आत्ममंथन करना चाहिए कि क्या लोकतंत्र में विरोध का यही स्वरूप होना चाहिए।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
