• Thu. Oct 29th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

स्व. इंदिरा गांधी की राह पर चल रहे हैं सीएम भूपेश बघेल: रामशरण… महापौर यादव व सभापति नजीरुद्दीन ने 123 हितग्राहियों को आबादी जमीन का दिया मालिकाना हक…

स्व. इंदिरा गांधी की राह पर चल रहे हैं सीएम भूपेश बघेल: रामशरण…

महापौर यादव व सभापति नजीरुद्दीन ने 123 हितग्राहियों को आबादी जमीन का मालिकाना हक दिया…

बिलासपुर, मार्च, 04/2023

कांग्रेस शासनकाल में ही सर्वहारा वर्ग की भलाई हो सकती है। जब देश में स्व. इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं, तब उन्होंने गरीबों के लिए इंदिरा आवास समेत कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की थीं, लेकिन सत्ता पाते ही भाजपा ने सभी योजनाओं को बंद कर दिया था। अब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आते ही सीएम भूपेश बघेल स्व. गांधी की राह पर चल रहे हैं। इसी का नतीजा है कि आप लोगों को आबादी जमीन का मालिकाना हक मिल रहा है। ये बातें महापौर रामशरण यादव ने शुक्रवार को जोन क्रमांक 7 राजकिशोर नगर के सामुदायिक भवन में आयोजित पट्टा वितरण कार्यक्रम में कहीं। इस अवसर पर मेयर श्री यादव व सभापति शेख नजीरुद्दीन ने चिल्हाटी, मोपका व राजकिशोर नगर के 123 हितग्राहियों को राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत आबादी जमीन का मालिकाना हक दिया।

मेयर श्री यादव ने आगे कहा कि जब से प्रदेश में श्री बघेल की सरकार आई है, तब से वे सर्वहारा वर्ग के लिए काम कर रहे हैं। इससे पहले भी छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद यहां 2०18 तक अन्य सरकारें थीं, लेकिन किसी ने गरीबों का ख्याल नहीं किया। 2०18 में कांग्रेस की सत्ता आते ही पहली बार यहां छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बनें। तब से वे जमीनी स्तर पर लगातार काम कर रहे हैं। उन्हें पता है कि गरीबों को आशियाना छीनने का डर हमेशा लगा रहता है। इसलिए उन्होंने राजीव गांधी आश्रय योजना लागू की और गरीबों को 1०० रुपए की दर से 75० वर्गफीट जमीन दे रहे हैं। इस राशि को किश्तों में सिर्फ 1० साल पटाना है। फिर जमीन आपकी हो जाएगी। सभापति श्री नजीरुद्दीन ने कहा कि मेयर श्री यादव का लगाव हमेशा से बेलतरा विधानसभा में रहा है। जब से वे मेयर बने हैं, तब से वे कहते आ रहे हैं कि मुझे बेलतरा क्ष्ोत्र का कर्ज चुकाना है। यह पैसा नहीं, बल्कि आप लोगों का स्नेह का उधार है। उनका मानना है कि आप लोगों का क्ष्ोत्र नगर निगम में जुड़ने के बाद ही वे महापौर बने हैं। कार्यक्रम में एमआईसी मेंबर संध्या तिवारी, पार्षद रामप्रकाश साहू, उमेशचंद्र कुमार, पार्षद प्रतिनिधि लाला यादव, पुरुषोत्तम पटेल, जोन कमिश्नर प्रवेश कश्यप आदि मौजूद रहे।

जब पट्टा लेकर दर्शकों के बीच दौड़ते पहुंचे सभापति…

कार्यक्रम के दौरान एक समय ऐसा भी आया, जब सभी अफसर और हितग्राही आश्चर्यचकित हो गए। दरअसल, मंच से पट्टा लेकर सभापति उतर गए और दौड़ते हुए दर्शकों के बीच पहुंच गए। हुआ यूं कि चिल्हाटी निवासी रामकुल को अधिकार पत्र देने नाम पुकारा गया तो सभी अतिथियों की आंखे उनकी ओर घूम गईं। मेयर द्बारा इशारा करने पर सभापति ने उस महिला को उसी स्थान पर रहने कहा और खुद पSा लेकर पहुंच गए। करीब 8० वर्षीय महिला रामकुल चलने-फिरने में असमर्थ हैं और उनकी आंखे भी ठीक से नहीं दिखाई देतीं।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बाढ़ से उजड़े आशियाने, अब तक नहीं मिला मुआवजा! वार्ड-52 की महिलाओं ने तहसील कार्यालय पहुंचकर उठाई आवाज, तहसीलदार ने दिया जल्द मुआवजा दिलाने का भरोसा..
चार बार मरम्मत, फिर भी नहीं सुधरी स्कूटर, उपभोक्ता फोरम में शिकायत के बाद भी नहीं मिला न्याय.. पेंड्रा के सुरजीत सिंह ने कंपनी से मांगा रिफंड, बार-बार खराबी और शिकायतों की अनदेखी से परेशान
लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा की तैयारियों को लेकर विधायक अमर अग्रवाल ने ली बैठक बिलासपुर विधानसभा से 3 हजार लोगों की होगी सहभागिता, प्रत्येक बूथ से कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed