SSP पारुल माथुर ने किया महिला थाना एवं IUCAW Office का औचक निरीक्षण …
बिलासपुर, दिसंबर, 11/ 2021
बिलासपुर की नई एसएसपी पारुल माथुर जिले की कमान संभालने के दूसरे ही दिन महिला थाना एवं IUCAW Office का निरीक्षण की । इस दौरान उन्होंने महिला थाने में सभी को निर्देशित करते हुए कहा कि परिवार परामर्श केंद्र में अच्छे से काउंसलिंग की जाए एवं महिला संबंधी अपराधों का जल्द से जल्द निकाल किया जाए थाने में महिला प्रार्थीयों के साथ अच्छा व्यवहार करें।

उन्होंने IUCAW Office का निरीक्षण के दौरान कहां की कार्यालय में पुरुष बल भी होना चाहिए शिकायत रजिस्टर एवं अन्य दस्तावेज को भी देखा यहां की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए भी दिशा-निर्देश दिए । गूगल स्प्रेडशीट के द्वारा महिला संबंधी अपराधों की मॉनिटरिंग का जायजा लिया थानों में संचालित संवेदना केंद्र के बारे में भी जानकारी ली। एसएसपी ने जिले में चल रहे रक्षा टीम को दिशा निर्देश दिया। साथ ही महिला संबंधी अपराधों का जल्द से जल्द निकाल के लिए निर्देश दिए कि जिले में महिला संबंधी अपराध की पेंडिंग ज्यादा ना हो जल्द से जल्द अपराध का निकाल हो, महिला एवं बच्चों संबंधी अपराधों के लिए जागरूकता कार्यक्रम ज्यादा से ज्यादा आयोजित करने के लिए निर्देशित किए।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) रोहित झा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
