• Sun. Sep 6th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

हॉस्टल के बाथरूम में छात्र की मिली लाश… मामला प्रयास आवासीय विद्यालय के छात्रावास का…

प्रयास आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में मिली 12 वी कक्षा के छात्र की लाश…

बिलासपुर, दिसंबर, 11/2021

बिलासपुर जिले में सन्चालित प्रयास आवासीय विद्यालय के बाथरूम में 12 वी कक्षा के छात्र की लाश मिली हैं। छात्र सुबह नहाने गया उसके बाद कई घण्टो तक बाहर नही निकला। दरवाजा तोड़ कर देखने मे उसका शव बरामद हुआ है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र स्थित रमतला में प्रयास आवासीय विद्यालय आदिवासी विकास विभाग के अंतर्गत सन्चालित हैं। यहां बागबहरा का रहने वाला छात्र प्रफुल्ल मिश्रा रहकर 12 वी कक्षा में पढ़ाई करता था। आज सुबह वह ब्रश करने व नहाने के लिये हॉस्टल के बाथरूम में गया। उसके बाद कई घण्टो तक बाहर नही आने पर साथी छात्रो ने लगभग 4 से 5 घण्टे बाद बाथरूम के पास जा कर बाहर से आवाज लगाई। पर किसी भी किस्म का जवाव नही मिलने से अनहोनी की आशंका के चलते छात्रो ने इसकी सूचना हॉस्टल अधीक्षक को दी और बाथरूम का दरवाजा धक्का दे कर खोला। बाथरूम का दरवाजा खुलने पर छात्र प्रफुल्ल मिश्रा बेहोश पड़ा हुआ था,चेक करने पर उसकी साँसे भी नही चल रही थी। तत्काल घटना की सूचना कोनी थाने को दी गयी। सूचना पर पहुँची पुलिस छात्र को सिम्स अस्पताल ले कर गयी जहा छात्र को परीक्षण के उपरांत डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।

हॉस्टल अधीक्षक ने इसकी सूचना बच्चे के परिजनों को दी। बच्चे के परिजन भी बिलासपुर पहुँचने वाले है। मामले में कोनी टीआई सुनील कुर्रे ने बताया कि बच्चा अकेला ही बाथरूम में था जहां से उसके शव को बरामद किया गया हैं। बच्चे के परिजनों के आने पर उनसे जानकारी ली जाएगी की बच्चे को किसी भी किस्म की बीमारी तो नही थी। इसके अलावा मौत के स्प्ष्ट कारणों को जानने के लिये पोस्टमार्टम भी करवाया जा रहा है। जिससे कि मौत की स्प्ष्ट वजह पता चल सके।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपी जेल दाखिल चकरभांठा और बिल्हा क्षेत्र में दबिश देकर देशी शराब जब्त, अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी रखने की चेतावनी
झीरम कांड पर 13 साल बाद NIA कोर्ट का फैसला, 10 आरोपियों को सजा.. पीड़ित एवं प्रत्यक्षदर्शी चिका बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले “मामले से जुड़े पीड़ितों के बयान तक दर्ज नहीं किए गए..
केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed