जेपी वर्मा कॉलेज के खेल मैदान को बचाने छात्र-छात्राओं ने निकाली रैली, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर, जनवरी, 20/2023
शहर के सबसे पुराने जमुना प्रसाद वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज के खेल मैदान को बचाने के लिए बड़ी संख्या में रैली निकाल कर कलेक्ट्रेट पहुंच कर जमकर नारेबाजी की और खेल मैदान को बचाने के लिए ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन करने पहुंचे छात्रों ने बताया कि कॉलेज के मैदान को बेचने की तैयारी की जा रही है जबकि पूरा मामला न्यायालय में लगा हुआ है अगर महा विद्यालय के खेल मैदान की बिक्री कर दी जाएगी तो 4800 विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। प्रदर्शन करने छात्रों ने जानकारी देते हुए बताया कि महाविद्यालय के पास एक ही खेल मैदान है और उसके बिक जाने के बाद पढ़ने वाले छात्रों के पास खेल के प्रैक्टिस और अन्य गतिविधियों के लिए मैदान ही नहीं बचेगा ऐसे में प्रशासन को छात्रों के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए खेल मैदान को महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सुपुर्द करना चाहिए अगर ऐसा नहीं होता है तो छात्रों द्वारा आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा और महाविद्यालय के सभी छात्र खेल मैदान को लेकर सड़क पर उतरेंगे।

Author Profile
Latest entries
प्रशासन06/04/2026बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार,, 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित,, 4C श्रेणी उन्नयन का रास्ता साफ..
हाईकोर्ट06/04/2026चर्चित जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला: अमित जोगी को उम्रकैद, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा…
प्रशासन04/04/2026बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,, हाइवा समेत 5 वाहन पकड़े गए… अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा…
प्रशासन04/04/2026विधायक सुशांत की पहल पर महर्षि उसलापुर मार्ग का होगा कायाकल्प… निगम एवं पंचायतों में भी लाखों के विकास कार्यों मिली स्वीकृति…
