3 मंजिला बिल्डिंग गिरी… निगम की लापरवाही… नाला निर्माण से कमजोर हुई बिल्डिंग की नीवं ?..भवन मालिक ने निगम से की थी शिकायत…
बिलासपुर, जुलाई, 08/2023

बिलासपुर में शनिवार की सुबह मंगला चौक स्थित एक बिल्डिंग भरभरा के गिर गयी इस बिल्डिंग में मेडिकल दुकान और ज्वेलरी शॉप संचालित थी, दुकान के बाहर ही नगर निगम का नाला निर्माण का कार्य चल रहा था जिसमे बेतरतीब खुदाई की वजह से बिल्डिंग को नुकसान हुआ और आज सुबह करीब 6 :30 को भवन धराशायी हो गई सूचना मिलने पर सिविल लाइन टीआई परिवेश तिवारी बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंच गए लेकिन निगम के जिम्मेदार अधिकारी सूचना के बाद भी 2 घंटे बाद मौके पर पहुंचे। हालांकि अभी तक इस हादसे में किसी जनहानि की सूचना नही है लेकिन मौके पर मलबा हटाने का काम जारी है जिसके बाद अंदर क्या सामान है या कोई दबा तो नही है पता चल पाएगा।

आप को बतादे की मंगला चौक में विशाल गुप्ता अपनी श्रीराम मेडिकल के नाम से दुकान संचालित करते है, जिसके बाहर और चौक पर नगर निगम बरसात के मद्देनजर नाला का निर्माण करा रही है यह काम निगम के प्रवीण शुक्ला के जिम्मे है जिसके ठेकेदार कमल ठाकुर है, दुकान संचालक ने 2 दिन पहले ही बेतरतीब खुदाई और लापरवाही पूर्वक बन रही नाली निर्माण को लेकर नगर निगम में शिकायत की थी कि नाली निर्माण खुदाई से उनकी दुकान की नींव और दीवार कमजोर हो रही है कभी भी कोई हादसा हो सकता है कल निगम अधिकारी प्रवीण शुक्ला ने मौका मुआयना कर चले गए लेकिन इस मामले में कुछ नही किया नतीजन भवन मालिक को जिसका डर था वही हुआ और पूरी बिल्डिंग आज गिर गयी। भवन मालिक ने इस मामले में थाने में इसकी शिकायत कर जांच और दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की मांग की है।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
