बिलासपुर, दिसंबर, 22/2025
न्यायधानी को मिला दूरदर्शी नेतृत्व, विकास के नए अध्याय की शुरुआत… आईएएस प्रकाश कुमार सर्वे ने संभाली नगर निगम की कमान, स्वच्छता-अरपा उत्थान को दी सर्वोच्च प्राथमिकता…
बिलासपुर। बिलासपुर नगर निगम के इतिहास में सोमवार का दिन विकास के नए युग की शुरुआत के रूप में दर्ज हो गया। नवपदस्थ आईएएस प्रकाश कुमार सर्वे ने नगर पालिक निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी मिशन के प्रबंध संचालक के रूप में औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की योजनाओं का समयबद्ध, पारदर्शी और जनहितकारी क्रियान्वयन ही उनका मूल लक्ष्य रहेगा।
पदभार ग्रहण के बाद कमिश्नर सर्वे ने निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रही योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर का विकास जनसहयोग और टीम वर्क से ही संभव है, जिससे विकास की गति और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जा सके।
स्वच्छता में नंबर-1 का लक्ष्य…
कमिश्नर सर्वे ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त करना बिलासपुर के लिए गर्व का विषय है, लेकिन अब लक्ष्य पहला स्थान हासिल करने का है। स्वच्छता को उन्होंने सतत प्रक्रिया बताते हुए नागरिकों की सहभागिता पर विशेष जोर दिया।
अरपा उत्थान बनेगा शहर की पहचान…
अरपा नदी को न्यायधानी की जीवनरेखा बताते हुए उन्होंने कहा कि अरपा उत्थान एवं तट संवर्धन योजना को गुणवत्ता और समयसीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। नदी को प्रदूषण-मुक्त कर उसे बिलासपुर की नई पहचान के रूप में विकसित करने के ठोस प्रयास किए जाएंगे।
स्मार्ट सिटी और मूलभूत सुविधाओं पर फोकस…
कमिश्नर सर्वे ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट सिटी सहित निगम के सभी विकास कार्यों को समय पर पूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही पानी, सड़क, सफाई और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाएं शहरवासियों को निर्बाध रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।
नए क्षेत्रों में भी विकास की रोशनी…
नगर निगम सीमा में हाल ही में शामिल हुए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाएं और विकास कार्य शीघ्र सुनिश्चित किए जाएंगे, ताकि शहर का समग्र विकास हो सके।
टीम वर्क से बनेगा सुंदर बिलासपुर…
कमिश्नर सर्वे ने कहा, “कोई भी कार्य अकेले संभव नहीं होता। बेहतर टीम वर्क और जनसहयोग से ही बिलासपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित शहर बनाया जा सकता है।” इस अवसर पर प्रभारी कमिश्नर खजांची कुम्हार ने नवनियुक्त कमिश्नर को विधिवत पदभार सौंपा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
प्रशासन26/03/2026दस्तावेजों में अलग अलग नाम और जाति,, फर्जी दस्तावेज से अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र बनवाने कमला सिंह पर लगा आरोप,, कलेक्टर जनदर्शन में बड़ा खुलासा,, एफआईआर की मांग…
