बिलासपुर, अगस्त, 02/2025
जिले की खस्ताहाल सड़कें… सत्तापक्ष और विपक्ष के लिए बना राजनीति का अखाड़ा…
सड़कों पर धान रोपाई करने वाले कांग्रेसियों पर विधायक सुशांत की तीखी प्रतिक्रिया…
सुशांत ने कहा कांग्रेसी गुलाब के फूल, सिर्फ़ खिलते हैं कभी फलते नहीं…
सुशांत ने मांगे भूपेश कार्यकाल में हुए निर्माण के दस्तावेजी साक्ष्य…
जिले की खस्ताहाल सड़कें इन दिनों सत्तापक्ष और विपक्ष के लिए राजनीति का मैदान बना हुआ है कांग्रेस जहां इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरने के लिहाज से धरने प्रदर्शन कर रही है वहीं भूपेश बघेल के कार्यकाल का हवाला देकर सत्तापक्ष कांग्रेसियों को आईना दिखाने से पीछे नहीं हट रही बीते दिनों जिला कांग्रेस कमेटी ने खराब सड़कों को मुद्दा बना प्रदर्शन कर किया और सरकार के विकास के दावों पर सवाल उठाते हुए सड़क पर उभरे गड्ढों पर धान की रोपाई की तो इस पर प्रतिक्रिया देने में भाजपा विधायक भी पीछे नहीं रहे उन्होंने ने भी भाजपा की उपलब्धियों का बखान करते हुए कांग्रेसियों से भूपेश शासनकाल में हुए विकासकार्यों के दस्तावेजी साक्ष्य की मांग कर दी ।
भाजपा सरकार को विकास विरोधी घोषित करने के ध्येय प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने सवालिया निशान लगाते हुए भाजपा की तरफ़ से मोर्चा सम्हाला उन्होंने कहा कि कांग्रेसी उस गुलाब की तरह है जो खिलते तो हैं पर कभी फलते नहीं हैं भूपेश बघेल के मुख्यमंत्रित्व काल में दावें तो बड़े बड़े किए गए पर कभी फलीभूत नहीं हुआ जमीनी सतह पर कोई काम देखने को नहीं मिला और उल्टा हमें उनके द्वारा फैलाए अव्यवस्था को समेटना पड़ रहा है उन्होंने कांग्रेसियों पर पलटवार करते हुए बताया कि पिछले डेढ़ वर्षों के अंतराल में विष्णुदेव साय की सुशासन वाली सरकार ने बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में सड़क निर्माण हेतु से करोड़ों के विकास कार्यों को स्वीकृति दी है जिसका निर्माण प्रक्रियाधीन और दस्तावेजी साक्ष्यों सहित प्रत्यक्ष हैं बावजूद इसके यदि कांग्रेसी अपने नजरिए में बदलाव नहीं कर पा रहे तो मेरा उनसे आग्रह है कि कम से कम वे अपने चश्मे का नम्बर बदल ले।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने अल्प अवधि में ही बेलतरा विधानसभा के प्रमुख मार्गों के निर्माण और उन्नयन हेतु करोड़ों के कार्य को प्रशासकीय स्वीकृति दी है उन्होंने कहा डिनायमोड में जा चुके मैं अपने कांग्रेसी मित्रों को पुख़्ता प्रमाण के साथ कुछ आंकड़े प्रस्तुत कर रहा हूं जो इस प्रकार है छत्तीसगढ़ शासन ने बसंत विहार चौक से अपोलो अस्पताल तक रोड निर्माण 221.90 लाख रुपए,मानसी लाज से अमरैया चौक तक सड़क चौड़ीकरण डामरीकरण और नाली निर्माण 263.72 लाख रुपए, अमरैया चौक से रपटा चौक तक सड़क चौड़ीकरण डामरीकरण और नाली निर्माण 249.54 लाख रुपए, अशोक नगर चौक से मौका चौंक तक विभिन्न स्थानों में चौड़ीकरण डामरीकरण और नाली निर्माण 179.03 लाख रुपए, अशोक नगर चौक से डी एल एस कॉलेज रोड का सी सी रोड, रिटर्निंग वॉल निर्माण 84.74 लाख के कार्य शामिल हैं इसके अतिरिक्त अशोक नगर चौक से बिरकोना तक गौरवपथ निर्माण 1735.88 लाख रुपए,मंगला चौक से आजाद चौक तक सड़क निर्माण 493.00 लाख रुपए,गोंदिया कलमीटार मार्ग 278.86 लाख रुपए के कार्य को स्वीकृति मिली है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
