काम के बदले कमीशन और वसूली का खेल… बातचीत का ऑडियो वायरल… वायरल ऑडियो के बाद बिल्हा जनपद में मचा हड़कंप…
बिलासपुर, नवंबर, 28/2022
बिल्हा ब्लॉक में काम के एवज में कमीशनखोरी का एक मामला सामने आया है। जिसमे एक सामुदायिक भवन बनाने के बाद पेमेंट करने बदले में कमीशन मांगा गया है। कमीशन के लिए फोन पर हुई बातचीत का एक ऑडियो वायरल हो रहा है जिसमे खुलेआम घुस मांगी जा रही है। हालांकि वायरल ऑडियो में कौन है किसकी आवाज है इसकी पुष्टि newslook.in नहीं करता है।
बिल्हा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत सेंदरी में केवट समाज के सामुदायिक भवन में अहाता बनाने के लिए लिए राज्य शासन ने 2 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की। जिस कार्य के लिए नियम पूर्वक निर्माण एजेंसी तो ग्राम पंचायत सेंदरी को ही होना था परंतु समाज के लोगों ने स्वयं मिलजुल कर इस अहाता को बनाने का निर्णय लिया और राशि कम पड़ने पर समाज के लोगों ने इसमें आपसी सहयोग कर इस निर्माण कार्य को पूरा किया।
ग्राम पंचायत सेंदरी केवट समाज के द्वारा निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद उस निर्माण कार्य का 193000 रुपए मूल्यांकन किया गया और उसके उपरांत ₹168000 की राशि निर्माण कार्य करने वाले केवंट समाज को भुगतान कर दी गई परंतु ₹25000 की राशि रोक दी गई जिसके भुगतान के लिए लगातार सचिव के द्वारा उनको घुमाया गया और तारीख पर तारीख दी गई तब समाज के मुख्य लोगों ने इसकी लिखित शिकायत सरपंच से की तब सरपंच अक्तिराम भारद्वाज ने सचिव को पूरा भुगतान करने को कहा परंतु फिर भी स्थिति जस की तस है।
ग्राम पंचायत सचिव ने की भुगतान के एवज में कमीशन की मांग…
सामाजिक लोगों के द्वारा लगातार दबाव बनाए जाने पर ग्राम पंचायत के सचिव मुकेश शुक्ला ने ₹25000 रुपए कमीशन लगेगा कह कर बाकी राशि का भुगतान करने से मना कर दिया तब ग्राम पंचायत के स्थानीय लोगों के द्वारा सचिव मुखिया मुकेश शुक्ला से बातचीत से संबंधित ऑडियो के साथ उसकी शिकायत की गई।
बिल्हा जनपद पंचायत में जमकर हो रही है कमीशन खोरी…
बिल्हा जनपद पंचायत में लगातार कमीशन खोरी हो रही है और इस कमीशन खोरी की पुष्टि राज कुमार केवंट और बिल्हा जनपद पंचायत के सचिव मुकेश शुक्ला के बातचित से स्पष्ट है की एक ₹200000 रुपए के निर्माण कार्य में ग्राम पंचायत सचिव के द्वारा कैसे खुले आम पैसे की मांग की जा रही है और जब राजकुमार केवट ने उच्च अधिकारियों से शिकायत की बात कही तो खुलेआम देख लेने की धमकी की जा रही है।
बिल्हा जनपद पंचायत में कमीशन खोरी होना एक आम बात है पूर्व में भी कमीशन खोरी के विषय में कई शिकायत की जा चुकी हैं पर इनको कौन सरंक्षण देता है और इनसे बिल्हा ब्लॉक के हर पंचायत में निर्माण कार्य के स्वीकृत होते ही कौन इन्हें पंचायत भेजकर कमीशन वसूल करवाता है यह बात पूरे बिलासपुर जिले व बिल्हा ब्लॉक में चर्चा का विषय बन चुका है और सबको विदित हैं,परंतु फिर भी आज तक यह बात गोपनीय है कि इस आडियो में जिन लोगो का नाम लिया जा रहा है आखिर वे लोग कौन है यह सारा मामले का खुलासा तो जांच के बाद ही हो सकता है।

Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
