भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यापारी से उठाईगिरी… पुलिस खोजबीन में जुटी…
बिलासपुर, नवंबर, 28/2022
बिलासपुर के मुख्य मार्केट सदर बाजार में दिन दहाड़े एक व्यसायी से करीब 80 हजार की उठाईगिरी हो गई। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है। शिकायत मिलने के बाद थाना सिटी कोतवाली पुलिस इसकी जांच में जुट गई है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज
सोमवार को रतनपुर के रहने वाले कपड़ा और सोने चांदी के व्यवसाय करने वाले रामलाल ताम्रकार 52 वर्षीय बिलासपुर में भुगतान करने के लिए रतनपुर से गायत्री बस से बिलासपुर के नेहरू चौक आए और नेहरू चौक से ऑटो में सवार होकर करोना चौक सदर बाजार में पहुंचे और ऑटो से बाहर निकल कर आगे बढ़ गए।

जिसके बाद अपने पास रखे झोले को देखते है की उसके अंदर रखी 80 हजार की रकम गायब है। जिसके बाद पीड़ित सीधे थाना पहुंच कर घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी लगते ही हरकत में पुलिस आई और मामले की जांच में जुट गई। सीटी कोतवाली पुलिस घटना स्थल में पहुंच कर सीसीटीवी फुटेज और आस-पास से जानकारी एकत्र कर रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
