संजू त्रिपाठी हत्याकांड की सुलझी गुत्थी… प्रापर्टी विवाद में बाप, बेटे समेत परिवार वालो ने मिलकर रची साजिश… अलग अलग जगहों से 11 गिरफ्तार… शूटर अभी भी फरार…
फिल्मी स्टाइल से रची गई थी संजू त्रिपाठी की हत्या की साजिश.. नेपाल भागने के फिराक में थे आरोपी.. बनारस से पहुंचें थे शूटर.. 10 लाख रुपए में हुई थी हत्या की डील….
बिलासपुर, दिसंबर, 19/2022
बिलासपुर पुलिस ने पिछले दिनों हुए हिस्ट्रीशीटर संजू त्रिपाठी हत्याकांड के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है मामले का खुलासा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारुल माथुर ने बताया कि संजू त्रिपाठी ने पिता पर संपति उसके नाम करने के लिए दबाव बनाया था। इसके लिए उसने अपने पिता की पिटाई भी की थी। इसके साथ ही उसने आरोपी कपिल को मारने की धमकी दी थी, इसके बाद दत्तक पुत्री, जयनारायण त्रिपाठी और कपिल त्रिपाठी ने मिलकर संजू त्रिपाठी की हत्या प्लान बनाया था। इसके बाद कपिल के मित्र प्रेम श्रीवास के साथ रायगढ़ के सप्लायर के जरीए झारखंड के सप्लायर से 1.50 लाख रूपए दो पीस्टल 1 कट्टा खरीदा था।

राजेंद्र ठाकुर, अमन गुप्ता समेत 3 शूटर बलेनो और अन्य गाड़ी में बैठकर सकरी के पास पहुंचें थे, जिसके बाद आरोपियो ने घटना को अंजाम दिया घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अलग दिशा में निकल गए थे। वहीं मुख्य साजिशकर्ता कपिल त्रिपाठी नेपाल निकलने की फिराक पर था इससे पहले की सभी आरोपी पहुच से बाहर हो पाते पुलिस ने अलग अलग टीम बनाकर आरोपीयो की धर पकड़ शुरु किया गया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों द्वारा लगातार लोकेशन बदला जा रहा था इतना ही नहीं आरोपीयों ने अपने फ़ोन का इस्तमाल करना बन्द कर दिया था।

पुरे मामले में पुलिस ने 11 लोग अब तक गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी कपिल को पुलिस ने लखनऊ एक्सप्रेस वे से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं कपिल के मुख्य सहयोगी प्रेम श्रीवास को प्रयागराज के पास से गिरफ़्तार किया गया है। वहीं जय नारायण त्रिपाटी, दत्तक पुत्री, कपिल त्रिपाठी की पत्नी समेत कुछ आरोपीयों बिलासपुर में ही गिरफ्तार किया गया है। देश की राजधानी दिल्ली के पास से पुलिस ने भरत तिवारी, आशीष तिवारी समेत कुछ आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले में शूटरों की पुलिस अब भी तलाश कर रही है।

Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
