दुर्घटना में घायल युवक की बाइक और मोबाइल चोरी करने वाला लगा सिविल लाइन पुलिस के हाथ…
बिलासपुर, अक्टूबर, 08/2022
प्रार्थी प्रशांत वर्मा ने 16 जून को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थीं कि वह अपने दोस्त विजय को उसके गांव और अमेरी 15 जून को रात 11:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से छोड़ने गया था, वापस अपने मोटरसाइकिल से आते समय अमेरी चौक के पास बारिश के पानी में रोड में फिसल कर गिर जाने से बेहोश हो गया, दूसरे दिन सुबह 6:00 बजे उठा तो देखा उसका मोटरसाइकिल एवं जेब में रखे उसके का मोबाइल एवं पर्स जिसमे 1500/- रूपये थे, जो नहीं था को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 648 / 2022 धारा 379 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना किया गया ।
मामले में अज्ञात आरोपी की पता तलाश कर धरपकड करने थाना प्रभारी सिविल लाइन परिवेश तिवारी के नेतृत्व में विवेचक के साथ टीम तैयार कर आरोपी की पता तलाश जा रही थी, जो पता तलाश पर सायबर सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, संदेह के आधार पर संदेही भुदेश उर्फ दद्दू यादव पिता दिनेश यादव उम्र 22 वर्ष निवासी पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास वार्ड क्रमांक 2 विष्णु नगर कुदुदंड थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ को पकडकर पूछताछ किया गया जो पूछताछ में जुर्म करना स्वीकार किया जिसके कब्जे से 01 नग मोटरसाइकिल एवं एक मोबाइल को जप्त किया गया है। आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है
पूरी कार्यवाही मे सिविललाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी, उप निरीक्षक रमेश पटेल, आरक्षक सरफराज खान, राजेश नारंग, देवेंद्र दुबे, विकास यादव, एवम् ACCU के आरक्षक विकास राम की अहम भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीः – भूदेश उर्फ दद्दू यादव पिता दिनेश यादव उम्र 22 निवासी – पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास, वार्ड नंबर 02, विष्णु नगर कुडुदंड
Author Profile
Latest entries
राजनीति02/04/2026महंगाई पर सियासत तेज : कांग्रेस का मोदी सरकार पर आर्थिक विफलता का आरोप,, रसोई से सफर तक महंगाई की मार,, पीस रहा आम आदमी…
Uncategorized02/04/2026पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत…
हाईकोर्ट02/04/2026ब्रेकिंग : 23 साल पुराने हत्याकांड में बड़ा फैसला,, अमित जोगी को लगा झटका,, हाईकोर्ट का सख्त आदेश 3 हफ्ते में करें सरेंडर…
बिलासपुर02/04/2026पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत…
