होटल में रही थी शादी… निर्वाचन आयोग का छापा… गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा… पब्लिक के तेवर देख उल्टे पांव भागे अधिकारी… कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा डर गई है बीजेपी…
बिलासपुर, मई, 03/2024
निर्वाचन आयोग ने गुरुवार की देर रात होटल इंटरसिटी में छापा मारा। बंदूकधारी जवानों ने गेट पर ताला बंद कर पहरा शुरू कर दिया। उस समय होटल के कमरे में कांग्रेस प्रत्याशी devendra देवेंद्र यादव कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे थे। निर्वाचन आयोग के अफसर को देखकर उन्होनें आने का कारण पूछा तो जवाब मिला कि वे यहां जांच करने आए हैं। उन्होंने जांच में आयोग के अधिकारियों का सहयोग किया।
अफसरों हरेक कमरे की जांच की, लेकिन उन्हें मिला कुछ नहीं। दूसरी ओर, होटल परिसर में एक शादी समारोह चल रहा था। गेट में बंदूकधारी जवानों को देखकर बाराती और घराती सहम गए। अचानक फोर्स को देखकर गहमागहमी का माहौल बन गया।
पर ताला और जवानों के तैनात रहने से कोई अंदर या बाहर जा नहीं पा रहा था। यह देख वर-वधु के परिजन भड़क गए। उन्होंने निर्वाचन अफसरों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। पब्लिक के तेवर को देखकर निर्वाचन अधिकारी उल्टे पांव लौट गए।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन06/04/2026बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार,, 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित,, 4C श्रेणी उन्नयन का रास्ता साफ..
हाईकोर्ट06/04/2026चर्चित जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला: अमित जोगी को उम्रकैद, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा…
प्रशासन04/04/2026बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,, हाइवा समेत 5 वाहन पकड़े गए… अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा…
प्रशासन04/04/2026विधायक सुशांत की पहल पर महर्षि उसलापुर मार्ग का होगा कायाकल्प… निगम एवं पंचायतों में भी लाखों के विकास कार्यों मिली स्वीकृति…
