यादव समाज प्रमुखों में आक्रोश… बाहरी कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र के खिलाफ समाज प्रमुख करेंगे प्रेस कांफ्रेंस…
बिलासपुर, मई, 03/2024
बीजेपी पर धर्म के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी के बिलासपुर लोकसभा से भिलाई निवासी और बाहरी प्रत्याशी देवेंद्र यादव के खिलाफ यादव समाज एकजुट होकर सड़कों पर उतरने को तैयारी में जुट गया है। कोल घोटाला शराब घोटाला सहित महादेव एप के कथित आरोपी भिलाई निवासी देवेंद्र यादव के खिलाफ फेक न्यूज के जरिए समाज को कलंकित और बदनाम करने के गंभीर आरोप यादव समाज के प्रमुखों ने लगाया है ।
यादव समाज के प्रमुखों ने बातचीत में बताया कि यादव समाज एकजुट होकर बीजेपी पार्टी को मजबूत करने और देश की बागडोर तीसरी बार प्रधानमंत्री मोदी को जिताने के लिए संकल्पित है और इस बार बाहरी प्रत्याशी भिलाई निवासी देवेंद्र यादव को सबक सिखाने और समाज की छवि को धूमिल करने वाले देवेंद्र के खिलाफ प्रेस कांफ्रेंस करने वाले है।
कोटा, मस्तूरी, बिल्हा, मुंगेली सहित तमाम यादव समाज के प्रमुखों ने आरोप लगाया है की देवेंद्र यादव के कहने पर समाज द्वारा आयोजित सामजिक बैठक में हुई अहम चर्चा की द्वेष पूर्ण खबर प्रसारित प्रकाशित कर समाज को बदनाम कर रहे है । यादव समाज के प्रमुखों का कहना है कि यादव समाज पूरी तरह बीजेपी के साथ है यादव समाज ने बाहरी प्रत्याशी देवेंद्र यादव को सार्वजनिक रूप से समाज को बदनाम करने करने के लिए माफी मांगने की मांग की है । देवेंद्र यादव पर आरोप है कि अपने राजनैतिक लाभ के लिए फेक खबरों के जरिए पूरे समाज को बदनाम कर रहे है और भिलाई निवासी देवेंद्र यादव के इस कृत्य से पूरा समाज आक्रोशित है और इस घिनौने कृत्य के लिए देवेंद्र यादव को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
वही मस्तूरी और कोटा क्षेत्र विधानसभा सर्व समाज यादव के अध्यक्ष हरीशंकर यादव और मन्नू यादव सहित समाज के लोगो ने कहा कि पूरा यादव समाज इस फेक न्यूज से आहत है और इसके खिलाफ यादव समाज आज एक प्रेस कांफ्रेंस के जरिए सच को सामने लाएगा और इस बार देवेंद्र यादव को रिकार्ड मतों से चुनाव हराएगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
