बिलासपुर, दिसंबर, 07/2024
चाकू दिखा धमका रहा था युवक… पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल…
सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराने वाला एक युवक तारबाहर पुलिस के हत्थे लगा है उसके कब्जे से धारदार चाकू जप्त किया गया है। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया।
तारबहार पुलिस ने तोरवा क्षेत्र के युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक राहगीरों को चाकू दिखा कर धमका रहा था। आर्म्स एक्ट में कार्रवाई कर उसे जेल भेजा गया है।

आपको बता दे कि शनिवार को तोरवा निवासी वैभव यादव पुराना बस स्टैंड की चखना दुकान के पास खड़ा था उसके हाथ में चाकू था वो आने जाने वालों को चाकू दिखा कर धमका रहा था। किसी ने इसकी सूचना तारबहार थाने ने दे दी। सूचना मिलते ही टीआई जेपी गुप्ता ने एक टीम पुराना बस स्टैंड भेजा जहां वैभव यादव को पकड़ा और उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया ।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized09/10/2026दुर्गा पूजा से पहले तोरवा पुलिस की कार्रवाई, 2 महिलाओं समेत 11 वारंटी गिरफ्तार
बिलासपुर09/10/2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के उद्योगपति और समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..

