बिलासपुर, जनवरी, 02/2025
नींद में आबकारी विभाग… इधर पुलिस ने भाजपा नेता के ढाबे से पकड़ी अवैध शराब… आबकारी टीम महुआ, लहान तक सीमित…
रतनपुर धर्मनगरी में नए साल के आगमन पर ढाबों, होटलों में अवैध रूप से शराब बेचने और पिलाने वालों पर कार्रवाई की है। एसपी राजनेश सिंह ने नए साल की तैयारियों को लेकर होटल, ढाबा, लॉज को चेक करने व नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने सभी थानेदारों को निर्देशित किया था।
रतनपुर पुलिस ने भाजपा नेता के ढाबे में छापा मारा वहां से अवैध शराब बरामद की इस बीच कार्रवाई से नाराज भाजपा नेता जयप्रकाश कश्यप पुलिस को भाजपा का सक्रिय कार्यकर्ता बता धौंस जमाने की कोशिश करता रहा लेकिन पुलिस पर इस रौब का कोई असर नहीं हुआ और ढाबा संचालक पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
थर्टी फर्स्ट की रात पुलिस ने रतनपुर बायपास स्थित जय ढाबे में मुखबिर की सूचना पर दबिश दी ढाबा संचालक और कर्मचारी पुलिस को देख के शराब की बोतले बाहर फेंकने लगे पुलिस ने बाकायदा इसका वीडियो बनाया और शराब की बोतले जप्त किया । संचालक कश्यप खुद को भाजपा कार्यकर्ता और पूर्व पार्षद बता कर दबाव बनाने की भरपूर कोशिश करता रहा लेकिन उसकी एक नहीं चली और आबकारी एक्ट में कार्रवाई कर दी गई यह कोई पहला मौका नहीं है जो ढाबा संचालक पर कार्रवाई का इसके पहले भी पुलिस ने कई बार उसे चेतावनी दी थी लेकिन इसके बाद भी वो ढाबे में अवैध शराब का कारोबार कर रहा था। रतनपुर पुलिस के द्वारा अवैध गॉजा, शराब व कबाड़ के व्यापारियों व अवैध काम करने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। नववर्ष पर 01 जनवरी व 02 जनवरी के बाद भी अवैध कार्य पर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
ढाबों में खुलेआम पिलाई जाती है शराब….
बिलासपुर जिले के लगभग हर क्षेत्र के ढाबों में खुले आम शराब पिलाई जाती है। कुछ जगहों में बेची भी जाती है, इसके बावजूद आबकारी विभाग किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं करता जबकि पुलिस अवैध शराब को लेकर कई बार कार्रवाई कर चुकी है। जो काम आबकारी विभाग का है उसे पुलिस कर रही है। आबकारी विभाग केवल कच्ची, महुआ और लहान की कार्रवाई तक सीमित है जिसे पकड़ पर अपनी पीठ थपथपाता रहता है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि

