बिलासपुर, जनवरी, 03/2025
एमपी की शराब के साथ 2 युवक गिरफ्तार… नॉन ड्यूटी पेड शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई…
आबकारी विभाग के सीपत सर्किल ने 2 अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर मध्य प्रदेश की 21 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। टीम ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों युवक राजकिशोर नगर के रहने वाले है, बड़े मुनाफे के लिए पिछले लंबे वक्त से बिलासपुर में एमपी और हरियाणा की शराब बेची जा रही है। जिसकी कई बार शिकायत की जा चुकी है।

आबकारी आयुक्त एवं कलेक्टर ने इस पर कार्रवाई के लिए लगातार निर्देशीत किया है, जिसके बाद प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी के आदेश के पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल के नेतृत्व में आबकारी उप निरीक्षक ऐश्वर्या मिंज वृत्त प्रभारी सीपत द्वारा की गई कार्यवाही की गई है। जिसमें 21लीटर विदेशी मदिरा( सेल फोर एमपी ओनली) जप्त कर 2 युवकों के खिलाफ प्रकरण की धारा – छ.ग आबकारी अधिनियम की धारा 34(2),36, 59(क)का 02 प्रकरण दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। आगे भी जिला आबकारी की संयुक्त टीम गठित कर लगातार जाँच कर अन्य प्रांत की शराब के विरूद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

एमपी की शराब के साथ पकड़े गए…
(1) रिजवान कुरैशी साकिन राज किशोर नगर थाना सरकंडा से 7.5लीटर विदेशी शराब जब्त
(2) सुरेन्द्र साकिन राज किशोर नगरथाना सरकंडा से 13.5लीटर विदेशी शराब जब्त
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
