मोबाईल दुकान में चोरी… सरकण्डा पुलिस ने कुछ घंटों में ही आरोपियों को लिया कब्जे से…
बिलासपुर, अप्रैल, 28/2023
सरकंडा क्षेत्र की मोबाइल दूकान में चोरी करने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया है दोनों के पास से करीब 50 हजार का सामान जप्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 38 अप्रैल को प्रार्थी आनंद कुमार बनर्जी निवासी अशोक नगर सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि अशोक नगर चौक में इसका आनंद मोबाईल केयर नाम से मोबाईल दुकान है जो रात्रि करीब 27 अप्रैल के रात्रि करीब 09.30 बजे अपने दुकान पर ताला लगाकर घर चला गया था कि आज 28 अप्रैलके सुबह करीब 06.00 बजे पेपर बांटने वाले ने इसे बताया कि आपके दुकान का शटर खुला हुआ है ताला टूटा है तब वह दुकान जाकर देखा तो इसके मोबाईल दुकान में रखे 6 नग मोबाईल 8 नग ब्लूटूथ स्पीकर, 1 नग हेडफोन, 1 नग नेकबेंड, 1 नग हेयर ट्रीमर जुमला किमती करीब 53500/- रू. को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर पंजीबद्ध कर माल मुल्जिम पतासाजी विवेचना में लिया जाकर घटना की सूचना तत्काल पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को दिया गया जिनके द्वारा आसपास रहने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर तत्काल माल मशरूका बरामद करने निर्देशित किये। थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह के हमराह टीम तैयार कर तत्काल संदिग्धों की पतासाजी कर पूछताछ किया गया।

मुखबीर से सूचना मिला कि संजय नगर चांटीडीह निवासी पप्पू यादव नया-नया मोबाईल रखा है, एवं ब्लूटूथ स्पीकर बेचने के लिए ग्राहक तलाश कर रहा है, उक्त सूचना तस्दीक करते हुये तत्काल संदेही पप्पू यादव को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ किया गया, जो घटना दिनांक को उक्त मोबाईल दुकान में अपने साथी दीपक श्रीवास के साथ मिलकर मोबाईल, ब्लूटूथ स्पीकर, हेडफोन, एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी करना स्वीकार किये जिनके पृथक-पृथक मेमोरण्डम कथन के आधार पर आरोपियों के कब्जे से 6 नग मोबाईल एवं अन्य मोबाईल उपकरण जुमला किमती 53500 रू. को बरामद कर आरोपियों को विधिवत् गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. फैजुल होदा शाह, सउनि रमेश कुमार ध्रुव, प्र. आर. प्रमोद सिंह, विनोद यादव, आरक्षक विवेक राय, राहुल सिंह, मिथलेश सोनी, संजीव जांगड़े, मनोज बघेल का सराहनीय योगदान रहा।
नाम आरोपी…
1. दीपक श्रीवास पिता हेमन्त श्रीवास उम्र 21 वर्ष निवासी संजय नगर चांटीडीह, थाना सरकंडा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. पप्पू श्रीवास उर्फ कुश यादव पिता लक्ष्मण यादव उम्र 21 वर्ष निवासी संजय नगर चांटीडीह थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
