• Tue. Jul 1st, 2025

News look.in

नज़र हर खबर पर

कांग्रेस में मचा घमासान… बढ़ते जा रहा विवाद…  PCC से लगातार शिकायतें… पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल ?… विधायक की कार्यप्रणाली से नाराज जिलाध्यक्ष के गंभीर आरोप..

बिलासपुर, फरवरी, 21/2025

कांग्रेस में मचा घमासान… बढ़ते जा रहा विवाद…  PCC से लगातार शिकायतें… पार्टी नेतृत्व पर भी सवाल ?… विधायक की कार्यप्रणाली से नाराज जिलाध्यक्ष के गंभीर आरोप..

नगरीय निकाय चुनाव के पहले टिकट वितरण से ही कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है पार्टी ने लगातार विवाद हुए जा रहे संगठन और प्रतिनिधियों के बीच तकरार थम नहीं रहा है। एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप जारी है पीसीसी से लगातार शिकायतें भी की जा रही है। कई नेताओं और सदस्यों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा चुका है। विधायकों की भी शिकायत पार्टी फोरम में की गई है आपसी गुटबाजी और विवाद के कारण कांग्रेस की छवि धूमिल होती जा रही है।

आपसी खींचतान और विवाद के बीच जिलाध्यक्ष विजय केशवानी ने विधायक अटल श्रीवास्तव की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए है उन्होंने पूछा है कि आखिर उनके कोटा जाने के बाद वहां के नेता पार्टी क्यों छोड़ रहे हैं। कोटा विधानसभा में कांग्रेस क्यों कमजोर हो रही है निष्ठावान कार्यकर्ता पार्टी से इस्तीफा दिए जा रहे है।कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ये बताए कि जिनके मेहनत के कारण कोटा विधायक बने आखिर वे पार्टी क्यों छोड़ रहे है? पार्टी में जोड़ने की जगह तोड़ने का काम कौन कर रहा है। विजय का कहना है कि कोटा विधानसभा में कांग्रेस का आधार लगातार कमजोर हो रहा है। निकाय चुनाव में कांग्रेस समर्थित कई निष्ठावान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी से किनारा कर लिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि कोटा विधायक की मनमानी और संवादहीनता के कारण पार्टी में असंतोष पैदा हो रहा है।

विजय केशवानी ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पेंड्रा के अध्यक्ष प्रशांत श्रीवास, पेंड्रा नगर कांग्रेस अध्यक्ष जय दत्त तिवारी, गौरेला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमोल पाठक ने पार्टी छोड़ दी। पूर्व पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष जलान सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जलान ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की। रतनपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सूर्या ने भी पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा। इससे पहले कोटा विधानसभा क्षेत्र के निवासी जिला पंचायत के अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस क्यों छोड़ दी। कांग्रेस से त्यागपत्र देकर उन्होंने की सदस्यता ग्रहण कर ली।

विधायक लहरिया पर भी लगे आरोप…निष्कासन की मांग…

कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के बाद मस्तूरी से कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया और उनके बेटे के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी से शिकायत की कर उन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग की गई है। मस्तूरी की कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी सुकृता खूंटे ने शिकायत कर कहा है कि कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी है वे क्षेत्र क्र. 13 से उम्मीदवार रही। वहीं उनके विरोध में कांग्रेस से ही बिंदू जायसी, प्रियंका महानंद और सरोज डहरिया ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़कर विरोध किया जो पार्टी विरोधी कार्य है। इस चुनाव में विधायक दिलीप लहरिया ने इनके पक्ष में प्रचार किया जिससे इसका नुकसान उसे और कांग्रेस पार्टी को हुआ। इन सभी के खिलाफ निष्कासन की कार्यवाही होनी चाहिए। इधर, लहरिया का कहना है कि उन्होंने खुद सुकृता के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया था। उनके द्वारा लगाए गए गलत है।

जिलाध्यक्ष की पीसीसी से शिकायत…

चुनाव के बाद लगातार जिलाध्यक्ष के पास शिकायतें आ रही है जिस पर कार्रवाई भी हुई है। पीसीसी को अनुशंसा भी की गई है ऐसे में अब जिलाध्यक्ष के खिलाफ भी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज से शिकायत की गई है रतनपुर नगर पालिका के अध्यक्ष प्रत्याशी शीतल जायसवाल ने पीसीसी से शिकायत कर अनुशासनात्मक कार्यवाही की मांग की है। दरअसल वे चुनाव हार गए और चौथे नंबर पर रहे उन्होंने अपनी हार के लिए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रहे रमेश सूर्या को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सूर्या का नाम वापस करवाने जिलाध्यक्ष ने कोई प्रयास नहीं किया। पीसीसी को लिखे पत्र में शीतल जायसवाल ने कहा है कि कोटा विधायक की शिकायत से कांग्रेस की छवि धूमिल हों रही है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor