टीआई लाइन अटैच… एसपी ने जारी किया आदेश…
बिलासपुर, मई, 21/2023
रेप पीड़िता की मां पर एफआईआर कर जेल भेजने के मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है, हिन्दू संगठन ने इस मामले में रविवार को रतनपुर बंद करवाया है और चक्काजाम किया गया हैं। टीआई को हटाने और निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर प्रदर्शन किए गए है और एसपी को ज्ञापन भी दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी संतोष सिंह ने रतनपुर थाना प्रभारी कृष्णकांत सिंह को लाइन अटैच कर दिया है। इस मामले में महिला की बेटी ने कल एसपी से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की थी जिसमे हिन्दू संगठन के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

रतनपुर, बिलासपुर के प्रकरण में आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष सिंह ने निष्पक्ष जांच हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में एक दल का गठन किया है जिसमें एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल और निरीक्षक परिवेश तिवारी को शामिल किया गया है। आदेशित किया गया है कि यह टीम घटनाक्रम व एफआईआर के सम्पूर्ण तथ्यों की जांच रिपोर्ट सात दिवस के भीतर प्रस्तुत करें। दोषी व्यक्ति व लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही होगी। वर्तमान में थाना प्रभारी रतनपुर कृष्णकांत सिंह को आगामी आदेश तक पुलिस लाइन में संबद्धता का आदेश जारी किया गया है।
Author Profile
Latest entries
प्रशासन06/04/2026बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार,, 290.8 एकड़ सैन्य भूमि हस्तांतरित,, 4C श्रेणी उन्नयन का रास्ता साफ..
हाईकोर्ट06/04/2026चर्चित जग्गी हत्याकांड में बड़ा फैसला: अमित जोगी को उम्रकैद, हाईकोर्ट ने ट्रायल कोर्ट का फैसला पलटा…
प्रशासन04/04/2026बिलासपुर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई,, हाइवा समेत 5 वाहन पकड़े गए… अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा…
प्रशासन04/04/2026विधायक सुशांत की पहल पर महर्षि उसलापुर मार्ग का होगा कायाकल्प… निगम एवं पंचायतों में भी लाखों के विकास कार्यों मिली स्वीकृति…
