बिलासपुर, अगस्त, 02/2025
तुलसीदास और प्रेमचंद जयंती पर स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय में श्रद्धांजलि और साहित्यिक विमर्श…
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, बिलासपुर में 31 जुलाई (श्रावण शुक्ल सप्तमी) को भक्तिकाल के महान कवि गोस्वामी तुलसीदास और कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती हिन्दी विभाग के संयोजन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. यू.के. श्रीवास्तव, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों द्वारा मां सरस्वती एवं दोनों साहित्यकारों के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई।

कार्यक्रम में तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं – विधि सोनी, नीति, हिमांशी साहू और रागिनी – ने तुलसीदास और प्रेमचंद की रचनाओं एवं व्यक्तित्व पर विचार प्रस्तुत किए। प्रो. बृजकिशोर त्रिपाठी ने प्रेमचंद की कहानियों ‘मंत्र’ और ‘नमक का दरोगा’ के माध्यम से मानवीय मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।

हिन्दी विभाग प्रमुख डॉ. राजकुमार सचदेव ने गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस में वर्णित श्रीराम तथा अन्य पात्रों के चरित्र के माध्यम से मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने वाले गुणों को आत्मसात करने का संदेश दिया।
प्राचार्य प्रो. यू.के. श्रीवास्तव ने हिन्दी विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि दोनों महान साहित्यकारों का साहित्य आज भी प्रासंगिक है और इनके अध्ययन से मन एवं मस्तिष्क पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. कृतिका साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. प्रकाश त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ. रामेश्वरी बंजारा, प्रो. एल.के. गवेल, श्रीमती ज्योति यादव, डॉ. श्वेता श्रीवास, प्रो. सिद्धांत शर्मा, डॉ. अविनाश सिंह, श्री जी.आर. सलाम, श्री राजेश कुमार राज, श्री ऋषि अग्रवाल सहित अन्य शिक्षकगण और विद्यार्थी उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
Uncategorized28/02/2026गैंग बनाकर हमला पड़ा भारी,, ढाई साल बाद फैसला,, हिस्ट्रीशीटर मैडी सहित 13 आरोपी दोषी करार,, कोर्ट ने 7 साल की दी सजा…
छत्तीसगढ़28/02/2026शराब घोटाला: सौम्या चौरसिया को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, जमानत याचिका मंजूर
