बिलासपुर, जुलाई, 19/2025
284 किलो गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… 35 लाख की अवैध सामग्री जब्त… एसीसीयू और तोरवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई….
बिलासपुर। नशे के खिलाफ जारी अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। ए.सी.सी.यू. (सायबर सेल) और थाना तोरवा की संयुक्त कार्रवाई में दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर 284 किलो गांजा, एक कार व मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब ₹35 लाख आंकी गई है।
एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सायबर सेल व तोरवा थाना पुलिस को गांजा तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर 18 जुलाई 2025 को जगमल चौक, तोरवा में एक संदिग्ध कार को रोका गया। कार चालक द्वारा भागने की कोशिश के बावजूद पुलिस ने वाहन को रोककर उसमें सवार गजेंद्र गोस्वामी और नयन कुमार को मौके पर ही हिरासत में लिया।
तलाशी लेने पर वाहन से ब्राउन टेप में लिपटे 284 पैकेट गांजा बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने गांजा को उड़ीसा से लाना स्वीकार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 309/25 के तहत धारा 20(बी)(2)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस द्वारा मामले में एंड-टु-एंड विवेचना की जा रही है, जिसमें तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान, नेटवर्क की पड़ताल और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी शामिल है।
इस उल्लेखनीय कार्रवाई में शामिल टीम — एएसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल, एएसपी ग्रामीण व ए.सी.सी.यू. प्रभारी अनुज कुमार, सीएसपी निमितेश सिंह, निरीक्षक अजरउद्दीन, उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मियों की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उन्हें उचित पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

गांजे के साथ गिरफ्तार…
1. गजेंद्र गोस्वामी उर्फ बिट्टू (26 वर्ष), निवासी देवधरा, थाना कोतवाली, जिला मंडला (म.प्र.)
2. नयन कुमार (25 वर्ष), निवासी ग्राम मेहता, घनसौर, जिला सिवनी (म.प्र.)
जब्त सामग्री…
284 पैकेट गांजा (कुल वजन 284 किलोग्राम)
सफेद रंग की मारुति अर्टिगा कार (CG 04 OC 4577)
दो एंड्रॉयड मोबाइल फोन एवं एक iPhone
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
