बिलासपुर, जुलाई, 24/2025
कार की सनरूफ से बाहर निकल कर रहे थे स्टंट, चार युवक गिरफ्तार… न्यू रिवर व्यू रोड पर तेज रफ्तार कार से मचा रहे थे उत्पात…
शहर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने न्यू रिवर व्यू रोड पर देर रात स्टंट कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार किया है। ये युवक एक तेज रफ्तार कार में सवार होकर सनरूफ के जरिए बाहर निकलकर वीडियो बना रहे थे और सेल्फी ले रहे थे। इस लापरवाही भरे कृत्य से उन्होंने न केवल अपनी जान को, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान को भी खतरे में डाल दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 23 जुलाई 2025 की रात की है। कार क्रमांक CG-10 BP-9101 में सवार चार युवक तेज गति से रिवर व्यू रोड पर स्टंट कर रहे थे। राहगीरों की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कार को रोककर चारों आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार युवकों के नाम
1. लव उर्फ लक्की कुम्भकार, निवासी कपिल नगर, सरकंडा
2. अरमान उर्फ ऋषभ कुम्भकार, निवासी एनटीपीसी क्वार्टर, सीपत (वर्तमान पता – विनोबा नगर)
3. रमाशंकर कौशिक, निवासी पुराना सरकंडा
4. प्रियांशु कश्यप, निवासी माता चौरा, सरकंडा
पुलिस ने चारों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 856/2025 के तहत धारा 281, 3(5) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं धारा 184, 189 मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि युवकों का यह कृत्य बेहद खतरनाक और गैर-जिम्मेदाराना था। इस तरह की हरकतें सड़क सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं। आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
