बिलासपुर, जुलाई, 25/2025
सकरी पुलिस की आकस्मिक चेकिंग में बड़ी कार्यवाही: दो आरोपियों से चाकू बरामद, 12 पर शराब पीने के आरोप में चालानी कार्रवाई…
थाना सकरी पुलिस ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से एक बड़े पैमाने पर आकस्मिक जांच अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।
अभियान के तहत थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में सघन जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई, जिसमें पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। थाना सकरी पुलिस की यह त्वरित और सख्त कार्यवाही न केवल अपराधियों को स्पष्ट चेतावनी है, बल्कि यह क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय

दो युवक चाकू सहित गिरफ्तार
चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों के पास से अवैध रूप से धारदार चाकू बरामद किया। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार किए गए युवक…
1. लक्की पांडे, पिता – गोपाल पांडे, उम्र – 19 वर्ष, निवासी – वार्ड क्रमांक 14, सकरी।
2. साहिल खान, पिता – अकरम खान, उम्र – 21 वर्ष, निवासी – संतोषी नगर, रायपुर (वर्तमान निवास – सकरी)।
सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले 12 व्यक्तियों पर की गई कार्रवाई
उक्त अभियान के दौरान पुलिस ने ऐसे 12 व्यक्तियों को भी पकड़ा जो सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते हुए पाए गए। इन सभी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई की गई। संबंधित व्यक्तियों के नाम इस प्रकार हैं।

1. राजकुमार वर्मा, 2. रविशंकर साहू, 3. सागर शुक्ला, 4. समीर सरजाल, 5. वैभव शुक्ला, 6. वीरेंद्र ध्रुव, 7. अशोक साहू, 8. राम अवतार यादव, 9. निखिल सूर्यवंशी, 10. सुखदेव साहू, 11. राजू साहू, 12. प्रियांक अग्रवाल।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
