• Tue. Oct 20th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

पुराना बस स्टैंड में देर रात गुंडागर्दी करने वाले 2 युवक हथियार के साथ गिरफ्तार…

बिलासपुर, अक्टूबर, 27/2024

पुराना बस स्टैंड में देर रात गुंडागर्दी करने वाले 2 युवक हथियार के साथ गिरफ्तार…

बिलासपुर के पुराना बस स्टैंड में हाल ही में हुई एक हत्या के बाद से शहर में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। हत्या के बाद भी पुराना बस स्टैंड के अंदर अपराधिक गतिविधियों में कमी नहीं आ रही है शराब दुकान के आस पास बदमाशों का जमावड़ा लगा रहता है, आने जाने वाले राहगीरों से ये नशे में उलझते है और गुंडागर्दी करते है ऐसी ही एक घटना कल रात हुई जिनसे एक युवक हथियार से एक राहगीर से मारपीट कर रह था जिसके किसी ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पेट्रोलिंग भेज कर तत्काल युवकों को गिरफ्तार किया गया।

पुराना बस स्टैंड में गुंडागर्दी करते हुए युवक का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें एक राहगीर को हथियार से वार कर उसके साथ दहशतगर्दी की जा रही था इस मामले में तारबाहर पुलिस ने दो युवकों को धारदार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ  पृथक- पृथक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।
गुंडागर्दी करने वालों बदमाशों ,गुंडा ,असामाजिक तत्वों पर बिलासपुर पुलिस की कठोर वैधानिक कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

रात का वायरल वीडियो 

पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह ने जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा आदतन अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं, इसी क्रम में सूचना प्राप्त हुई की पुराना बस स्टैंड में कुछ लड़के शराब भट्टी के पास गुंडागर्दी करके दहशत का माहौल बना रहे हैं कि सूचना पर तत्काल एक टीम पुराना बस स्टैंड भेजा गया पुलिस को देख 2 युवक भाग थे जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया दोनों के पास से एक लोहे का पाइप एवं 02 नग धारदार चापड़ बरामद हुआ दोनों आरोपियों के विरुद्ध पृथक- पृथक आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गई तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया ।

पकड़े गए युवक

1- हीरालाल उर्फ खोटली पिता श्री राम ध्रुव उम्र 29 वर्ष निवासी चाटीडीह, पानी टंकी के पास, सरकंडा
2-अरमान खान पिता राजू खान उम्र 23 वर्ष निवासी मगरपारा चौक सिविल लाइन

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन

You missed