कोरबा/दीपका, जनवरी, 17/2025
नगरीय निकाय चुनाव दीपका भाजपा पर्यवेक्षक ने ली बैठक… कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज…
प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव के आरक्षण लागू होने के बाद सभी राजनैतिक पार्टियां सक्रिय हो गई है। वार्डो और नगरीय क्षेत्रों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है ऐसे में महापौर, अध्यक्ष पार्षद पद के दावेदार भी सामने आने लगे है और अपनी सक्रियता भी पार्टी में दिखने लगे है।
पार्टी भी सभी नगरीय निकायों के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त कर दिए है। अब पर्यवेक्षक अपने क्षेत्रों में जाकर मीटिंग ले रहे साथ ही कार्यकर्ताओं की कार्यशाला भी आयोजित कर रहे है। बैठकों के जरिए अब नेताओं और कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया जा रहा है।

इस कड़ी में कोरबा जिले के दीपका नगर पालिका परिषद् के चुनाव पर्यवेक्षक बनाए गए बिलासपुर के राकेश तिवारी ने गुरुवार को दीपका नगर पालिका में पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें पार्षद प्रत्याशी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशियों से कार्यशाला के माध्यम से परिचय मुलाकात करते हुए सभी पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए रिचार्ज कर भाजपा के प्रत्याशियों को अधिक से अधिक वोटो से जीत दिलाने आग्रह किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट दे उसे निस्वार्थ भाव से प्रचार प्रसार कर जीत दिलाना है। कार्यशाला में भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व खाद्य आयोग मंत्री ज्योति नंद दूबे, मंडल अध्यक्ष राजू प्रजापति, सूर्य प्रकाश शर्मा, शिवचरण राठौड़, मंजीत सिंह, पवन अग्रवाल, श्रीमती वीना जयसवाल एवं भाजपा नेता, जेष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
